महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 8 हजार नए पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति

Maharashtra Congress ने ‘संगठन सृजन’ अभियान के तहत बड़े स्तर पर पुनर्गठन शुरू किया है। 8 हजार नए पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे और 5 साल पूरे कर चुके जिलाध्यक्षों को हटाकर नए चेहरों को मौका मिलेगा।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Congress Restructuring Posts: महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी खुद को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए एक व्यापक पुनर्गठन अभियान चला रही है।

पार्टी ने इसे 'संगठन सृजन' कार्यक्रम का नाम दिया है, जिसके तहत आगामी 2 महीनों के भीतर राज्य में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा फूंकना और आगामी चुनावों के लिए एक सक्षम टीम तैयार करना है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के अनुसार, पार्टी ने जिला और तालुका स्तर पर लगभग 8 हजार नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा है।

Maharashtra में थे कांग्रेस के 60 जिले

संगठनात्मक दृष्टि से अब तक महाराष्ट्र में कांग्रेस के 60 जिले थे जिनमें से 45 जिलाध्यक्षों को बदलने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, पार्टी ने हाल ही में 12 नए संगठनात्मक जिले भी गठित किए हैं। इस प्रकार, प्रदेश में कुल 57 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह कदम पार्टी के भीतर युवाओं और नए चेहरों को आगे लाने की रणनीति का हिस्सा है। इस पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली से विशेष पर्यवेक्षक महाराष्ट्र भेजे हैं। ये पर्यवेक्षक प्रत्येक जिले का दौरा कर जमीनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

5 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अध्यक्षों पर गिरेगी गाज

अखिल भारतीय कांग्रेस ने संगठन में गतिशीलता बनाए रखने के लिए '5 साल' का कड़ा मानदंड निर्धारित किया है। जिन जिलाध्यक्षों का कार्यकाल 5 वर्ष या उससे अधिक हो चुका है, उन्हें अनिवार्य रूप से पदमुक्त किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि लंबे समय से एक ही पद पर बने रहने से संगठन में जड़ता आ जाती है, जिसे दूर करने के लिए अब अनुभवी नेताओं के स्थान पर नए नेतृत्व को कमान सौंपी जाएगी।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान