CM फेलोशिप प्रोग्राम (सोर्स: AI) 
मुंबई

महाराष्ट्र सरकार के साथ काम करने का सुनहरा मौका! 61,500 महीना और ग्रुप-A ऑफिसर का दर्जा, ऐसे करें अप्लाई

Maharashtra CM Fellowship Program: महाराष्ट्र सरकार ने 'CM फेलोशिप प्रोग्राम' का एलान किया है। 21-26 साल के ग्रेजुएट युवा अब मंत्रालय में सीधे काम कर सकेंगे और शानदार सैलरी के साथ अनुभव पाएंगे।

आकाश मसने

Maharashtra CM Fellowship Program Stipend Eligibility News: महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने राज्य के होनहार और मेधावी युवाओं के लिए अवसरों का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस साल भी 'CM फेलोशिप प्रोग्राम' को जारी रखने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकार की नीति-निर्धारण प्रक्रिया, प्रशासनिक तालमेल और विकास कार्यों के जमीनी क्रियान्वयन से जोड़ना है।

इस फेलोशिप के जरिए युवाओं को न केवल मंत्रालय में काम करने का अनुभव मिलेगा, बल्कि वे सीधे मुख्यमंत्री के कामकाज के तरीकों को भी करीब से देख और समझ सकेंगे।

किन युवाओं को मिलेगा मौका?

महाराष्ट्र सरकार ने इस बार कुल 60 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए, इन कुल सीटों में से एक-तिहाई (33%) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। यह प्रोग्राम उन युवाओं के लिए है जो सरकारी सिस्टम में बदलाव लाने का जज्बा रखते हैं और शासन-प्रशासन की बारीकियों को सीखना चाहते हैं।

चयन प्रक्रिया और पात्रता

  • फेलोशिप के लिए कड़े मापदंड तय किए गए हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
  • अनुभव: प्रोफेशनल कोर्स करने वाले छात्रों के पास कम से कम एक साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • आयु सीमा: आवेदक की उम्र 21 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सैलरी और अन्य लाभ

चुने गए फेलो को राज्य सरकार द्वारा 61,500 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन युवाओं को सरकारी सेवा में ग्रुप-A अधिकारी के समकक्ष दर्जा दिया जाएगा। यह फेलोशिप 12 महीने की अवधि के लिए होगी, जिसके बाद नियुक्ति स्वतः समाप्त हो जाएगी।

अतिरिक्त शैक्षणिक लाभ

सिर्फ काम ही नहीं, युवाओं के शैक्षणिक विकास के लिए भी सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। फेलोशिप के दौरान IIT पवई के सहयोग से 'पब्लिक पॉलिसी' पर एक इंडिपेंडेंट पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट कोर्स भी आयोजित किया जाएगा। इससे युवाओं को भविष्य में करियर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा