महायुति (सौ. सोशल मीडिया )  
मुंबई

Maharashtra: महायुति के 68 निर्विरोध नगरसेवकों पर सवाल, नतीजों पर अस्थायी रोक

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में महायुति के 68 नगरसेवक निर्विरोध चुने गए। विपक्ष के आरोपों के बाद राज्य चुनाव आयोग ने जांच शुरू कर परिणामों पर रोक लगाई है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिका के चुनाव नतीजे आने से पहले सत्ताधारी महायुति के 68 नगरसेवक निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बीजेपी के 44 नगरसेवक हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 22 और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार गुट के 2 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। इसके अलावा इस्लामिक पार्टी के एक उम्मीदवार समेत एक निर्दलीय भी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं।

विपक्षी दल के नेता इस जीत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इसके पीछे लक्ष्मी दर्शन यानी पैसे का ऑफर व सरकारी दबाव का खेल है। इस आरोप का संज्ञान लेते हुए राज्य चुनाव आयोग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

जांच होने तक परिणाम पर रोक : वाघमारे

राज्य चुनाव आयोग अधिकारी दिनेश वाघमारे ने निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों की जांच होने तक परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी है, चुनाव आयोग इस बात की जांच कर यह पता लगाएगा कि कहीं उम्मीदवारों पर दबाव या पैसे का लालच देकर नामांकन वापस तो नहीं कराए गए है।

विस्तृत रिपोर्ट सौंपें

राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि जिन उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव हुआ है, उनके संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर को विस्तृत रिपोर्ट आयोग को सौंपनी होगी। विस्तृत जांच के बाद ही संबंधित उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से विजेता घोषित किया जाएगा। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सत्ताधारी दलों के उम्मीदवारों के निविरोध जीतने की पोल पट्टी खोलने का ऐलान किया है।

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन