महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौ. AI) 
मुंबई

Maharashtra Politics: रिजल्ट से पहले बीजेपी की जीत शुरू, 6 नगरसेवक निर्विरोध निर्वाचित

BJP Unopposed Wins: महाराष्ट्र के मनपा चुनावों के रिजल्ट से पहले बीजेपी ने जीत का खाता खोल लिया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही केडीएमसी और धुले में 6 नगरसेवक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र के 29 मनपा के हो रहे चुनाव का रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को घोषित होंगे। लेकिन इससे पहले ही बीजेपी की जीत का खाता खुल गया है।

30 दिसंबर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीजेपी के 6 नगरसेवक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कल्याण डोंबिवली नगर निगम ( केडीएमसी) के वार्ड ए से रेखा राजन चौधरी निर्विरोध जीतों है। केडीएमसी में पहली बार बतौर बीजेपी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उत्तरी असावरी नवरे भी वार्ड निर्विरोध जीत हासिल की है।

केडीएमसी की वार्ड 26 बी से रंजना मितेश पेनकर बिना विरोध के जीत गई हैं। पेनकर के खिलाफ एक निर्दलीय उम्मीदवार ने आवेदन किया था। लेकिन जांच के दौरान इस उम्मीदवार का आवेदन खारिज कर दिया गया। शिवसेना ठाकरे गुट व मनसे को गठबंधन से भी इस वार्ड पर कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया गया था।

धुले में किया डबल धमाका

धुले में भी बीजेपी ने डबल धमाका किया है, यहां भी बीजेपी के दो नगरसेवक निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। धुले शहर के वार्ड नंबर एक से बीजेपी कैंडिडेट उज्ज्वला रंजीत राजे भोसले चुनी गई हैं। विरोधी कैंडिडेट का नामांकन खारिज होने से उज्ज्वला की राह आसान हो गई। वह हाल ही में नेशनलिस्ट शरद चंद्र पवार पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। धुले वार्ड नंबर 6 थी से बीजेपी की ज्योत्सना प्रफुल्ल पाटिल बिना किसी विरोध के चुनी गई हैं। ज्योत्सना भी हाल ही में शिवसेना ठाकरे गुट छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुई थी।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन