शाइना एनसी और संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

बातें नहीं काम बोलता है...संजय राउत को शाइना एनसी का करारा जवाब, महायुति की जीत का बताया राज

Shaina NC vs Sanjay Raut: महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026 (16 जनवरी) के नतीजों के बाद संजय राउत के 'जयचंद' वाले बयान पर शाइना एनसी ने जोरदार पलटवार किया।

प्रिया जैस

Sanjay Raut Jaychand Remark: महाराष्ट्र निकाय चुनावों में विपक्ष की करारी हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि कुछ 'जयचंदों' के कारण भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। हालांकि, शिवसेना (शिंदे) की प्रवक्ता शाइना एनसी ने पलटवार करते हुए कहा कि महायुति ने जमीन पर काम किया और इसी कारण जीत मिली है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में से भाजपा-शिवसेना के महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 से अधिक निगमों में कब्जा किया है। देश के सबसे धनी नगर निगम मुंबई में भी भाजपा को जीत मिली है।

विपक्ष के पास 105 पार्षद

चुनाव नतीजों पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अगर जयचंद नहीं होते, तो भारतीय जनता पार्टी की 100 पीढ़ियां भी मुंबई में मेयर की सीट नहीं जीत पातीं।"

उन्होंने कहा, "पूरे महाराष्ट्र के नतीजे आ गए हैं, लेकिन हमने मुंबई पर सबसे अधिक ध्यान दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने हमसे ज्यादा सीटें जीती हैं, इसलिए उनका उम्मीदवार मेयर बनेगा। हालांकि, हमारी पार्टी में जिन्होंने जयचंद जैसा काम किया, उससे भाजपा को फायदा हुआ।" सांसद संजय राउत ने यह भी कहा कि हमारी ताकत सदन में लगभग बराबरी की है। विपक्ष के पास 105 पार्षद हैं।

शाइना एनसी ने किया पलटवार

संजय राउत के बयान पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "संजय राउत को नजरअंदाज करना ही बेहतर है। हमारे नेता (एकनाथ शिंदे) एक समर्पित आम आदमी के डिप्टी सीएम हैं। उन्होंने हमेशा काम में विश्वास किया है। बातें नहीं, काम बोलता है। जिस तरह से वह जमीन पर काम करते हैं, वही आज महायुति की जीत का कारण है।"

एकनाथ शिंदे की प्रशंसा करते हुए शाइना एनसी ने कहा कि हम अभिनंदन करना चाहते हैं एक ऐसे नेता को, जो शाखा प्रमुख से लेकर मुख्यमंत्री तक बने, लेकिन उन्होंने कभी नहीं भूला कि वह एक कार्यकर्ता हैं और एक सामान्य इंसान हैं, लेकिन उनका दिल पूरे महाराष्ट्र के लिए धड़कता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला