मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. नवभारत ) 
मुंबई

Eknath Shinde के मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल के संकेत, कमजोर प्रदर्शन वाले मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

Eknath Shinde Minister Change: महाराष्ट्र की राजनीति में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज है।चुनावी प्रदर्शन के आधार पर कुछ मंत्रियों को हटाने और नए चेहरों को मौका देने की तैयारी बताई जा रही है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Cabinet Reshuffle: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही अपने मंत्रीमंडल में फेरबदल करने वाले हैं।

लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए शिंदे गुट 2 से 4 मंत्रियों को हटाने और नई प्रतिभाओं को मौका देने की तैयारी में हैं।

कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र को छोड़कर अन्य जिलों में मंत्रियों का चुनावी प्रदर्शन अपेक्षित, स्तर से कम रहा। इसी वजह से शिंदे ने उन मंत्रियों को चेतावनी दी है, जिन्हें जल्दी ही छुट्टी दी जा सकती है। पार्टी के जिला संपर्क प्रमुख, नेता और सचिवों को चुनावी समीक्षा के लिए गांव-गांव जाकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

यह आकलन किया जा रहा है कि चुनाव में अपेक्षित सफलता क्यों नहीं मिली और किन क्षेत्रों में पार्टी कमजोर रही। महापालिका चुनाव में ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर को छोड़कर अन्य जिलों में शिंदे गुट को बड़े पराजय का सामना करना पड़ा।

हार के आधार पर होगा एक्शन

मनपा में मिली पराजय के आधार पर अब उन मंत्रियों को हटाया जा सकता है, जिनकी जिम्मेदारी में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा। सूत्रों के अनुसार संभावित रूप से प्रभावित मंत्रियों में विधायक सदा सरवणकर की संतान, सांसद रविंद्र वायकर की बेटी, राहुल शेवाले का भांजा, विधायक अशोक पाटिल और मंगेश कुडालकर के बच्चे शामिल है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों का यह बदलाव उनकी कार्यकुशलता और चुनावी प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा और नए चेहरों को अवसर मिलेगा। यह देखना अब दिलचस्प होगा कि किन मंत्रियों को छुट्टी दी जाएगी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज