महाराष्ट्र एटीएस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े संदिग्धों पर 40 ठिकानों पर छापेमारी

Maharashtra ATS ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्धों की तलाश में मुंबई समेत राज्यभर में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया और हवाला कनेक्शन की जांच कर रही।

अपूर्वा नायक

Maharashtra ATS Raids Pakistani Gangster: महाराष्ट्र पुलिस के एटीएस ने पाकिस्तान से अपराध को अंजाम देने वाले गैंगस्टर से जुड़े गद्दारों की तलाश के लिए बुधवार को मुंबई सहित पूरे राज्य में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की।

एक अधिकारी ने बताया कि अभियान के बाद कम से कम 40 संदिग्धों से पूछताछ की गई। एटीएस को कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इन संदिग्ध लोगों पर कथित तौर पर पाकी गैंगस्टर शहजाद भट्टी तथा उसके गिरोह से संपर्क रखने के आरोप हैं।

महाराष्ट्र के कई शहरों में महाराष्ट्र एटीएस की कार्रवाई

अधिकारी ने बताया कि विदेश से अपने गिरोह को चला रहा भट्टी भारत में युवाओं को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहा था। महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई, अकोला, नांदेड़, पुणे, मीरा रोड, नालासोपारा, नाशिक, जलगांव, नागपुर सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर बुधवार के तड़के छापेमारी की कार्रवाई शुरू की थी। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की रिपोर्ट नहीं थी।

बड़ी साजिश पनपने से पहले ही खत्म

  • इन संदिग्धों पर आरोप है कि वे पाकी गैंगस्टर शहजाद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करने के अलावा उनसे संपर्क बनाने की कोशिश में हैं।
  • संदिग्ध लोगों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है।
  • एटीएस का यह ऑपरेशन प्रमुख तौर पर महाराष्ट्र में हथियारों की तस्करी या किसी भी बड़ी साजिश को पनपने से पहले ही खत्म करने के मकसद से अंजाम दिया गया है।
  • संदिग्धों के बैंक अकाउंट्स और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है, एटीएस को शक है कि 'हवाला' के माध्यम से पाकिस्तान या अन्य देशों से संदिग्धों को पैसा आ रहा है।

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक जारी, मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई के लिए रणनीति पर मंथन

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो