महाराष्ट्र में जल संरक्षण, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र में 21 अगस्त को महा वॉकेथॉन, जल संरक्षण के लिए लोग चलेंगे 4,000 कदम, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

Worli Sea Face Walkathon Mumbai: जल संरक्षण और मिट्टी की सुरक्षा के लिए 21 अगस्त को पूरे महाराष्ट्र में 'महा वॉकेथॉन-वॉक फॉर वाटर' का आयोजन होगा। 3 किमी की इस वॉक में हिस्सा लेने पर पुरस्कार मिलेंगे।

रूपम सिंह

Maharashtra Water Conservation Campaign: जल संरक्षण और मिट्टी की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 21 अगस्त को पूरे महाराष्ट्र में ‘महा वॉकेथॉन-वॉक फॉर वाटर’ का आयोजन किया जाएगा। ‘एक कदम आपका, एक बूंद भविष्य के लिए’ संदेश के साथ होने वाले इस अभियान में नागरिक करीब 3 किलोमीटर यानी लगभग 4,000 कदम चलेंगे। इसका उद्देश्य जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप देना है।

सभी जिलों में एक साथ आयोजन

महा वॉकेथॉन का आयोजन केवल मुंबई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महाराष्ट्र के सभी जिलों में एक साथ किया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी करेंगे। मुंबई में मुख्य कार्यक्रम सुबह 6 बजे वर्ली सी फेस पर आयोजित होगा। इसमें आम नागरिकों के साथ छात्र, युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, कलाकार, खिलाड़ी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था

वॉकेथॉन में शामिल होने के लिए नागरिकों को QR कोड के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को ई-प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को इस अभियान से जोड़कर जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

जिला स्तर पर नकद पुरस्कार

प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये रखा गया है। इसके अलावा 3,000 रुपये के सात विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

जल संरक्षण सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम

महा वॉकेथॉन 15 से 21 अगस्त तक चलने वाले जल संरक्षण सप्ताह का प्रमुख हिस्सा है। अभियान के जरिए सरकार जल और मिट्टी के संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ इसे व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने की कोशिश कर रही है।

NEET-JPSC के बाद हिमाचल में बवाल! शिमला की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, HPU के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें VIDEO

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, आज दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, 5 राज्यों के CM होंगे शामिल

राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस 2026: CM भजनलाल शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य दिया हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश

40 की उम्र में संभाली देश की कमान, दशकों पहले रखी आधुनिक भारत की नींव, क्या था राजीव गांधी का अधूरा सपना?