पालघर रेलवे ट्रैक मौत मामला (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

एलटीटी-प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें घोषित, होली और गर्मियों में यात्रियों को बड़ी राहत

LTT-Prayagraj Holi Special Train: त्योहारी और ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एलटीटी-प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

अपूर्वा नायक

Indian Railways Holi Summer Special Trains: त्योहारी और ग्रीष्मकालीन सीजन में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

फरवरी से जुलाई के बीच चरणबद्ध तरीके से चलने वाली इन सेवाओं से होली और गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मुंबई से प्रयागराज का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 04102 प्रत्येक मंगलवार शाम 16:55 बजे मुंबई से रवाना होकर अगले दिन शाम 17:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह सेवा 17 फरवरी से 14 जुलाई तक कुल 22 फेरों में संचालित होगी। इसमें 4 अतिरिक्त स्पेशल, 5 होली स्पेशल और 13 समर स्पेशल ट्रेनें शामिल की गई हैं, जिससे त्योहारों के दौरान यात्रा आसान हो सके।

वापसी सेवा और प्रमुख ठहराव

वापसी में ट्रेन संख्या 04101 प्रत्येक सोमवार शाम 18:00 बजे प्रयागराज से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 14:55 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह सेवा 16 फरवरी से 13 जुलाई के बीच कुल 22 फेरे लगाएगी। ट्रेनों का ठहराव कल्याण, नासिक, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और मानिकपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा, जबकि इगतपुरी में ठहराव केवल एक दिशा में रहेगा।

कोच संरचना और यात्रियों को सुविधा

यात्रियों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोच संरचना में 1 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 9 स्लीपर, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल किए गए हैं। भारतीय रेलवे का मानना है कि अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़भाड़ वाले सीजन में यात्रियों को आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें