इंडियन रेलवे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले

Mumbai Pune Train Running Status: ठाकुरवाडी और मंकी हिल के बीच भीषण लैंडस्लाइड हुई है। मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे डेक्कन क्वीन समेत 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले गए हैं।

गोरक्ष पोफली

Mumbai Pune Railway Track Closed Trains Cancelled: महाराष्ट्र में जारी मूसलाधार बारिश ने अब रेलवे नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। सोमवार, 6 जुलाई 2026 को मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर लोनावला और कर्जत के बीच भीषण लैंडस्लाइड होने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल प्रभाव से 17 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 31 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, लोनावला और घाट क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। सोमवार को स्थिति तब और खराब हो गई जब मात्र 4 घंटों के भीतर 140 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अतिवृष्टि के कारण लोनावला-कर्जत अनुभाग के ठाकुरवाडी केबिन और मंकी हिल केबिन के बीच पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें ट्रैक पर आ गिरीं। इस घटना के बाद मध्य रेलवे ने युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू किया है, लेकिन भारी बारिश और कोहरे के कारण इसमें मुश्किलें आ रही हैं।

रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची

मध्य रेलवे ने निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है:

  • गाड़ी संख्या 22105/22106: इंद्रायणी एक्सप्रेस (CSMT-पुणे-CSMT)
  • गाड़ी संख्या 12169/12170: सोलापूर-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12127/12128: इंटरसिटी एक्सप्रेस (CSMT-पुणे-CSMT)
  • गाड़ी संख्या 11007/11008: डेक्कन एक्सप्रेस (CSMT-पुणे-CSMT)
  • गाड़ी संख्या 12124/12123: डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस (पुणे-CSMT-पुणे)
  • गाड़ी संख्या 12126/12125: प्रगती एक्सप्रेस (पुणे-CSMT-पुणे)
  • गाड़ी संख्या 11010/11009: सिंहगड एक्सप्रेस (पुणे-CSMT-पुणे)
  • गाड़ी संख्या 11011/11012: धुले-CSMT एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12115: CSMT-सोलापूर एक्सप्रेस

31 ट्रेनों के मार्ग में बड़ा बदलाव

घाट खंड में रास्ता बंद होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है।

  • अहमदाबाद-कोल्हापुर (11049), इंदौर-दौंड (22944) और अहमदाबाद-पुणे दुरंतो (12297) को कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
  • बिदर-CSMT एक्सप्रेस (22144) और नांदेड-पनवेल (17614) को दौंड-मनमाड-इगतपुरी के रास्ते भेजा जा रहा है।
  • चेन्नई-CSMT मेल (22158) और कोणार्क एक्सप्रेस (11020/11019) जैसी प्रमुख ट्रेनों को भी मनमाड-इगतपुरी मार्ग पर मोड़ दिया गया है।

शॉर्ट टर्मिनेट और रिशेड्यूल ट्रेनें

इंडियन रेलवे ने 18 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया है, यानी वे अपने गंतव्य स्टेशन तक नहीं पहुंचेंगी

  • हुसैन सागर एक्सप्रेस (12702) और विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (18519) को लोनावला में ही रोक दिया गया।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस (22226) सोलापूर से चलकर पुणे में ही समाप्त हो जाएगी।
  • सिद्धेश्वर एक्सप्रेस (12116) और महालक्ष्मी एक्सप्रेस (17412) को भी पुणे में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

इसके अलावा, कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। कोयना एक्सप्रेस (11029) सुबह 8:40 के बजाय 11:40 बजे और दौंड-इंदौर एक्सप्रेस (22943) दोपहर 2:10 के बजाय रात 8:10 बजे रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले आधिकारिक ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब