मीरा-भाईंदर मेट्रो  सोर्स-सोशल मीडिया
मुंबई

मीरा-भाईंदर मेट्रो-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा, भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल से यात्रियों को राहत

Mumbai Metro Line 9: मेट्रो लाइन-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा हो गया है और भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल भी हुआ। एमएमआरडीए वर्ष 2026 के अंत तक पूरी लाइन शुरू करने की तैयारी में है।

रूपम सिंह

Mumbai Mira Bhayandar Metro: मीरा-भाईंदर से मुंबई आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मेट्रो लाइन-9 के दूसरे चरण का करीब 90% कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष हिस्से में मेट्रो ट्रेन का वास्तविक ट्रायल भी सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। एमएमआरडीए को उम्मीद है कि सभी तकनीकी और सरकारी स्वीकृतियां समय पर मिलने पर पूरी मेट्रो लाइन वर्ष 2026 के अंत तक यात्री सेवा के लिए खोल दी जाएगी।

काशीगांव और साईबाबा नगर स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रेन का सफल परीक्षण के बाद भाईंदर पश्चिम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान स्टेशन तक भी सफल ट्रायल रन हुआ। अधिकारियों के अनुसार इस पूरे रूट पर बिजली आपूर्ति शुरू हो चुकी है और ट्रैक, सिग्नलिंग तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की अंतिम जांच जारी है।

यात्रा होगी सुविधाजनक

  • मेट्रो लाइन-9 का पहला चरण अप्रैल में दहिसर से काशीगांव के बीच शुरू किया गया था। इस सेवा को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और प्रतिदिन 35 से 40 हजार यात्री इसका उपयोग कर रहे हैं।

  • अब काशीगांव से भाईंदर पश्चिम तक के दूसरे चरण का कार्य अंतिम दौर में है।

  • एमएमआरडीए के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक सफल ट्रायल और सभी आवश्यक स्वीकृतियों के बाद अंतिम चरण को दिसंबर तक जनता के लिए खोलने की योजना है।

  • इसके शुरू होने से मीरा-भाईंदर और मुंबई के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक होगी

  • साथ ही पश्चिमी उपनगरों में सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा।

बिजली लाइनों की वजह से रुका था काम

इस बीच पटरियां बिछाने, स्टेशन परिसर के विकास और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे है। भाईंदर पश्चिम के शहीद भगत सिंह गार्डन मेट्रो स्टेशन का निर्माण उच्च वोल्टेज बिजली लाइनों के कारण रुका हुआ था, लेकिन सरकार और अदाणी इलेक्ट्रसिटी से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद यह बाधा दूर हो गई है। अब इस स्टेशन का शेष निर्माण भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

6 किलोमीटर का हिस्सा हो चुका है चालू

दहिसर से भाईंदर पश्चिम तक बनने वाली 10.41 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन-9 पर कुल 8 स्टेशन है। पहले चरण में दहिसर, पांडुरंग वाड़ी, मीरागांव और काशीगांव स्टेशन तक लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा चालू हो चुका है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन