मुंबई लोकल मेगा ब्लॉक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मुंबई

मुंबई लोकल मेगा ब्लॉक: रविवार को मध्य रेलवे की कई सेवाएं प्रभावित, हार्बर लाइन पर ट्रेनें रद्द

Mumbai Local Train: रविवार को मध्य-हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक रहेगा। माटुंगा-मुलुंड के बीच ट्रेनें धीमी लाइन पर चलेंगी, जबकि हार्बर की कई सेवाएं रद्द रहेंगी। पश्चिम रेलवे पर रात में जंबो ब्लॉक होगा।

रूपम सिंह

Mumbai Train Mega Block: रविवार को मुंबई लोकल से सफर करने वाले यात्रियों को मेगा ब्लॉक के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मध्य रेलवे ट्रैक, सिग्नल प्रणाली और अन्य इंजीनियरिंग कार्यों के लिए मुख्य और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक लेगा। इससे कई लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस बीच कुछ सेवाएं रद्द होंगी और फास्ट लोकल धीमी लाइन से चलाई जाएंगी।

हालांकि राहत की बात यह है कि पश्चिम रेलवे पर रविवार दिन में कोई मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा और लोकल सेवाएं सामान्य समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी। केवल शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में मुंबई सेंट्रल-माहिम के बीच जंबो ब्लॉक लिया जाएगा। मध्य रेलवे के अनुसार माटुंगा-मुलुंड अप एवं डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी से चलने वाली डाउन फास्ट लोकल माटुंगा से धीमी लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।

ये ट्रेनें सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मुलुंड के बाद फिर फास्ट लाइन पर आएंगी। इसी तरह ठाणे शहर से आने वाली अप फास्ट लोकल भी मुलुंड से माटुंगा तक धीमी लाइन से चलेंगी। सभी प्रभावित ट्रेनें लगभग 15 मिनट की देरी से चलेंगी। हार्बर लाइन पर सीएसएमटी-चुनाभट्टी/बांद्रा खंड में सुबह 11.10 बजे से शाम 4.40 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी, वाशी, बेलापुर, पनवेल, बांद्रा और गोरेगांव के बीच चलने वाली कई अप और डाउन हार्बर लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी।

धीमी लाइन से संचालित होंगी फास्ट लोकल

यात्रियों की सुविधा के लिए पनवेल-कुर्ला के बीच 20 मिनट के अंतराल पर विशेष लोकल चलाई जाएंगी। साथ ही सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक हार्बर लाइन के यात्री मुख्य लाइन और पश्चिम रेलवे की उपनगरीय सेवाओं से भी यात्रा कर सकेंगे।

पश्चिम रेलवे ने स्पष्ट किया है कि मुंबई सेंट्रल से माहिम के बीच अप और डाउन फास्ट लाइन पर शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि 12.25 बजे से सुबह 4.25 बजे तक जंबो ब्लॉक रहेगा। इस दौरान चर्चगेट-सांताक्रूज फास्ट लोकल धीमी लाइन से संचालित होंगी। इसके बाद रविवार दिन में पश्चिम रेलवे की सभी उपनगरीय सेवाएं नियमित समय अनुसार चलेंगी।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट