लाडकी बहन योजना 
मुंबई

लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी, 15वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, देखें पूरी जानकारी

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना की 15वीं किस्त के लिए 410 करोड़ रुपये मंजूर किए। पात्र महिलाओं को सितंबर माह की राशि जल्द मिलेगी, ई-केवाईसी अनिवार्य।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी लाडली बहन योजना की पात्र लाभार्थी महिलाओं की दिवाली शुभ बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। सरकार ने लाडली योजना के सितंबर महीने की किस्त के लिए सामाजिक न्याय विभाग से 410 करोड़ रुपए महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित किए हैं। अर्थात लाडली बहनों को जल्द ही सितंबर की किस्त मिल सकती है।

महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई 2024 में 'मुख्यमंत्री माझी लाडली बहिण' (लाडली बहन) योजना शुरू की थी। तब से अगस्त 2025 तक 14 किस्तें लाडली की लाभार्थियों को मिल चुकी हैं। अगस्त माह की किस्त की राशि लाडली बहनों को सितंबर माह की शुरुआत में ही दे दी गई थी। लाडली बहनों के सितंबर माह की किस्त का इंतजार जल्द समाप्त होने की उम्मीद बढ़ गई है।

ई-केवाईसी अनिवार्य

लाडली बहन योजना शुरू करते समय महिला एवं बाल विकास विभाग ने कुछ मानदंड निर्धारित किए थे। मसलन परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम हो। एक परिवार से सिर्फ दो महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। लाभार्थी महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न लेती हो। इन मानदंडों की फिर से जांच के लिए लाभार्थी महिलाओं को ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया था।

अब ई-केवाईसी में निर्धारित मानदंडों को पूरा करनेवाली महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। मानदंड पूरा नहीं करने या ई-केवाईसी नहीं करने वाली महिलाओं का नाम योजना की लाभार्थी सूची से काट दिया जाएगा।

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल