बस हादसा प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स:AI
मुंबई

मुंबई के कुर्ला में ओवरटेक के चक्कर में टेंपो से टकराया स्कूटी सवार, BEST बस ने कुचला, मौके पर मौत

Mumbai Road Accident: मुंबई के कुर्ला वेस्ट में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। BEST बस को ओवरटेक करने की कोशिश में स्कूटी सवार टेंपो से टकराकर नीचे गिर गया और बस की चपेट में आ गया।

आकाश मसने

Highlights

  • मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में सुबह करीब 7:10 बजे हुआ सड़क हादसा।

  • BEST बस को ओवरटेक करने की कोशिश में टेंपो से टकराकर सड़क पर गिरा था युवक।

  • अजय गुणवंत पाटिल को राजावाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Kurla West BEST Bus Accident: मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की एक बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 7 बजकर 10 मिनट पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा ओवरटेक करने की जल्दबाजी में हुआ। मृतक युवक अपनी स्कूटी पर सवार होकर कुर्ला वेस्ट की सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने आगे चल रही एक BEST बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। 0

पहले टेंपो से हुई स्कूटी की टक्कर

ओवरटेकिंग के दौरान युवक अपनी स्कूटी पर नियंत्रण नहीं रख सका और बगल से गुजर रहे एक टेंपो से जा टकराया। टेंपो से हुई इस जोरदार टक्कर के कारण युवक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर नीचे गिर पड़ा।

फिर बेस्ट बस के नीचे आया युवक

सड़क पर गिरने के बाद युवक को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला। जिस बीईएसटी बस को वह ओवरटेक कर रहा था, युवक सीधे उसी बस के पिछले पहियों की चपेट में आ गया। बस उसे कुचलते हुए आगे निकल गई, जिससे युवक गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी।

हादसे की जांच में जुटी मुंबई पुलिस

घटना की सूचना के बाद मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अजय गुणवंत पाटिल के रूप में हुई है। फिलहाल, मुंबई पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर