महाराष्ट्र में शुरू हुआ ऑपरेशन टाइगर? एकनाथ शिंदे की बैठक में पहुंचे ठाकरे गुट के कोंकण के बड़े नेता

Operation Tiger: महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा तेज हो गई है। मुंबई में एकनाथ शिंदे की बैठक में ठाकरे गुट के नेता संदेश पारकर की मौजूदगी ने नई अटकलों को जन्म दिया है।
Sandesh Parker Attends Eknath Shinde Meeting Operation Tiger
एकनाथ शिंदे की बैठक में मौजूद उद्धव ठाकरे गुट के नेता संदेश पारकरसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई में एकनाथ शिंदे ने की नगर परिषद अध्यक्षों के साथ अहम बैठक

  • ठाकरे गुट के नेता संदेश पारकर बैठक में मौजूद रहकर चुपचाप निकले

  • सिंधुदुर्ग जिले की कणकवली नगर परिषद अध्यक्ष है संदेश पारकर

Sandesh Parker Attends Eknath Shinde Meeting: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर ऑपरेशन टाइगर की चर्चा शुरू हो गई है। एकनाथ शिंदे गुट के नेताओं द्वारा लगातार दिए जा रहे बयानों और संकेतों ने इस बात को हवा दे दी है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में एक बार फिर बड़ी टूट हो सकती है। इस सियासी हलचल के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने इन अटकलों को और भी पुख्ता कर दिया है।

एकनाथ शिंदे ने बुलाई थी नगर परिषद अध्यक्षों की बैठक

दरअसल, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के वाई. बी. चव्हाण सेंटर में राज्य भर के 63 शिवसेना नगर परिषद अध्यक्षों की एक विशेष बैठक बुलाई थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद अध्यक्षों के सामने आ रही समस्याओं को सुनना, उन्हें मार्गदर्शन देना और सत्ताधारी गठबंधन महायुति के भीतर बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति देना था।

शिंदे की बैठक में पहुंचे ठाकरे गुट के नगराध्यक्ष संदेश पारकर

लेकिन इस बैठक में सबसे चौंकाने वाली तस्वीर तब देखने को मिली, जब कोंकण क्षेत्र से आने वाले ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता और सिंधुदुर्ग जिले की कणकवली नगर परिषद के अध्यक्ष संदेश पारकर भी वहां मौजूद नजर आए।

एकनाथ शिंदे गुट की बैठक में ठाकरे गुट के नगराध्यक्ष की मौजूदगी ने महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा को और हवा दे दी है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम खत्म होते ही संदेश पारकर वाई. बी. चव्हाण सेंटर से चुपचाप निकल गए, ताकि मीडिया या किसी अन्य की नजर उन पर न पड़े।

Sandesh Parker Attends Eknath Shinde Meeting Operation Tiger
सूरत से भागते तो राम नाम सत्य हो जाता, संजय शिरसाट के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल

ऑपरेशन टाइगर की चर्चाएं तेज

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संदेश पारकर की गुपचुप मौजूदगी ने अब यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कोंकण से ही 'ऑपरेशन टाइगर' की शुरुआत हो चुकी है और क्या संदेश पारकर जल्द ही शिंदे गुट का दामन थामने वाले हैं?

शिंदे गुट के नेताओं ने स्पष्ट किए इरादे

दूसरी तरफ, शिंदे गुट के नेता और मंत्री उदय सामंत, संजय शिरसाट और विधायक संजय गायकवाड़ ने ऑपरेशन टाइगर को लेकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। इन नेताओं ने मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि राज्य में ऑपरेशन टाइगर जरूर चलाया जाएगा।