कोकिलाबेन अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Kokilaben Hospital की बड़ी उपलब्धि, ‘वर्ल्ड बेस्ट हॉस्पिटल्स 2026’ में लगातार 7वीं बार शामिल

Kokilaben Hospital ने ‘World’s Best Hospitals 2026’ सूची में लगातार सातवीं बार स्थान बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो उसकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और आधुनिक तकनीक को दर्शाता है।

अपूर्वा नायक

Kokilaben Hospital Ranked Amongst World Best Hospital: मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है।

प्रतिष्ठित ‘World’s Best Hospitals 2026’ सूची में इस अस्पताल ने लगातार सातवीं बार जगह बनाई है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह रैंकिंग Newsweek और Statista द्वारा जारी की गई है। इस सर्वे में दुनिया के 32 देशों के 2,500 से अधिक अस्पतालों का मूल्यांकन किया गया। इसमें कोकिलाबेन अस्पताल को भारत के शीर्ष अस्पतालों में शामिल किया गया है।

आधुनिक तकनीक और बेहतर इलाज

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि उनकी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं और अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग का परिणाम है। मरीजों की देखभाल, उपचार की गुणवत्ता और नई तकनीकों के इस्तेमाल में कोकिलाबेन अस्पताल वैश्विक स्तर पर अग्रणी माना जाता है।

कोकिलाबेन अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया )

Kokilaben Hospital प्रबंधन ने जताया गर्व

अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा कि पिछले सात वर्षों से लगातार इस सूची में बने रहना उनके मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी अपनी क्लिनिकल क्षमताओं को और मजबूत करेगा।

भविष्य में और सुधार की योजना

डॉ. शेट्टी के अनुसार अस्पताल अत्याधुनिक तकनीकों में निवेश बढ़ाकर और उपचार प्रक्रिया को बेहतर बनाकर अपनी सेवाओं को और उन्नत करेगा। इसका उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध कराना है।

भारत की बढ़ती पहचान

इस उपलब्धि से न केवल अस्पताल बल्कि भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र की वैश्विक पहचान भी मजबूत हुई है। यह दिखाता है कि भारतीय अस्पताल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता और तकनीक के मामले में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां