किरीट सोमैया  (सौ. सोशल मीडिया )
मुंबई

बकरीद पर खुले में कुर्बानी का मुद्दा गरमाया, किरीट सोमैया ने BMC से की सख्त कार्रवाई की मांग

Kirit Somaiya BMC Letter: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने रिहायशी इलाकों और खुली जगहों पर बकरीद की कुर्बानी पर रोक लगाने के लिए BMC को पत्र लिखकर सख्त नियम लागू करने की मांग की है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • किरीट सोमैया ने बकरीद से पहले BMC को पत्र लिखा।

  • रिहायशी सोसायटियों, चॉल और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कुर्बानी रोकने की मांग की।

  • मुंबई के कई इलाकों का उल्लेख करते हुए कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया।

  • कुर्बानी के लिए अलग स्टॉल और निर्धारित स्थान बनाने का सुझाव दिया।

Mumbai Housing Society Goat Sacrifice: मुंबई: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बकरीद के अवसर पर खुले और रिहायशी इलाकों में बकरियों की कुर्बानी को रोकने के लिए बीएमसी को पत्र लिखकर सख्त दिशा-निर्देश जारी करने और कार्रवाई की मांग की है।

किरीट सोमैया ने पत्र में लिखा है कि बकरीद पर कई जगहों पर खुली जगहों में बकरियों और अन्य जानवरों को अवैध रूप से कुर्बानी की जाती है। इस तरह की घटनाएं रिहायशी सोसाइटियों, चालों (चॉल), खुले मैदानों, सार्वजनिक चौराहों और सड़कों पर की जाती है।

खास तौर पर शिवाजीनगर, गोवंडी, मानखुर्द, कुर्ला, मालवणी, भायखला, भिंडी बाजार, विक्रोली पार्क साइट, घाटकोपर (पश्चिम), मुंबादेवी इलाके और गोलदेवल इलाके जैसी जगहों पर खुलेआम कुर्बानी की जाती है। नगर निगम के अधिकारी शिकायतों को अनदेखा कर देते हैं, भले ही वे स्थानीय निवासियों द्वारा उठाई गई हों।

सोमैया ने कहा कि हाउसिंग सोसायटियों के भीतर कुर्बानी की अनुमति नहीं

इस संबंध में नगर निगम के अधिकारी अक्सर किसी न किसी सर्कुलर का हवाला देते हुए, गैर-कानूनी और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम करते हैं। किरीट सोमैया ने कहा कि आवासीय हाउसिंग सोसायटियों या चालों के भीतर किसी भी तरह की खुली कुर्बानी की अनुमति नहीं है।

यदि मुसलमान धार्मिक अनुष्ठानों के लिए कुर्बानी देना चाहते हैं, तो नगर निगम को इसके लिए एक अलग स्टॉल जैसी व्यवस्था करनी चाहिए। अगर किसी खुली जगह पर इंतजाम किए जाने हैं, तो इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि स्थानीय निवासियों की ओर से कोई विरोध न हो।

मुंबई में खुली जगहों पर इंतजाम करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए क्योंकि किसी भी रिहायशी इलाके के आसपास पहले से ही दुकानें और बाजार मौजूद होते हैं, ऐसे इंतजाम वहीं किए जाने चाहिए। मुंबई में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इस तरह के इंतजाम न किए जा सकें।

बकरीद के मौके पर नगर निगम को मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए जरूरी

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने पत्र में लिखा, नगर निगम के परिपत्र में मौजूद उस प्रावधान को हटा दिया जाना चाहिए, जो जरूरत पड़ने पर खुली जगह में एक अलग मंडप (पैवेलियन) लगाने की अनुमति देता है। बकरीद के मौके पर नगर निगम को मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए जरूरी दुकानें, बाजार के स्टॉल और बकरियों की कुर्बानी देने के लिए तय जगहें उपलब्ध करानी चाहिए।

बकरीद जैसे त्योहारों के मौके पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग हिंदुओं को डराने-धमकाने के लिए जानबूझकर खुली जगहों पर जानवरों की कुर्बानी देते हैं, नगर निगम और पुलिस को ऐसी हरकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सोमैया ने आखिरी में कहा हम इस तरह के प्रदूषण को स्वीकार नहीं करते

नगर निगम को मुस्लिम समुदाय के धार्मिक नेताओं और प्रमुख हस्तियों को शामिल करते हुए एक जन-जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि बकरीद के दौरान खुली जगहों पर कुर्बानी मंजूर नहीं है।

किरीट सोमैया ने आखिरी में कहा, "हम इस तरह के प्रदूषण को स्वीकार नहीं करते, चाहे वह बकरीद के नाम पर हो या धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर नगर निगम को इस मामले से जुड़े अपने मौजूदा नियमों की समीक्षा करनी चाहिए, सख्त नियम बनाने चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका सख्ती से पालन हो।

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे