एयरपोर्ट के पास अवैध मस्जिद का मामला: किरीट सोमैया हथौड़ा रैली निकालने पर हिरासत में, MMRDA ने माना अवैध

Mumbai Airport News: छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद हटाने को लेकर हथौड़ा रैली निकालने पहुंचे बीजेपी नेता किरीट सोमैया और समर्थकों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया।
The case of an illegal mosque near the airport
किरीट सोमैया मुंबई एयरपोर्ट मस्जिद विवादसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • किरीट सोमैया की ‘हथौड़ा रैली’ के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें और करीब 100 बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

  • सोमैया ने एयरपोर्ट के पास 5,000 वर्ग फीट सरकारी जमीन पर अवैध मस्जिद होने का आरोप लगाया।

  • एमएमआरडीए ने निर्माण की अनुमति से इनकार कर ढांचा हटाने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए।

Mumbai Airport Mosque Controversy: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 के पास मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया शनिवार को हथौड़ा लेकर मस्जिद हटाने की मांग करने पहुंचे।

हालांकि, तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए मुंबई पुलिस ने उन्हें और बीजेपी के करीब 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सोमैया ने इस कार्रवाई से पहले 'हथौड़ा रैली' निकालने और 'जेल भरो' आंदोलन करने का ऐलान किया था।

5,000 वर्ग फीट जमीन पर निर्माण का आरोप

किरीट सोमैया का आरोप है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के वीआईपी आगमन गेट के पास करीब 5,000 वर्ग फीट सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद बनाई गई है। दो दिन पहले उन्होंने मौके पर विरोध प्रदर्शन कर 48 घंटे के भीतर ढांचा हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि निर्माण नहीं हटाया गया, तो वहां स्थायी कब्जा हो सकता है।शनिवार को सोमैया समर्थकों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे। कुछ कार्यकर्ताओं के हाथों में हथौड़े थे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और संभावित तनाव को देखते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

The case of an illegal mosque near the airport
घर में घुसा अज्ञात आरोपी, धारणी नगर परिषद के मुख्याधिकारी को जिंदा जलाने की धमकी

वारिस पठान ने किया विरोध

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने सोमैया के कदम का विरोध किया है। उन्होंने इसे गुंडागर्दी और राजनीतिक ध्रुवीकरण से जुड़ा कदम बताते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। वहीं, मस्जिद पक्ष का दावा है कि निर्माण विधिवत अनुमति लेकर किया गया है और मामला हाईकोर्ट तथा एमएमआरडीए के पास लंबित है। इसके विपरीत, सोमैया और हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि अदालत में ऐसा कोई मामला लंबित नहीं है।

The case of an illegal mosque near the airport
मुंबई में अवैध झोपड़ों पर एसआरए की डिजिटल नजर, नेत्रम पोर्टल से सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए होगी कार्रवाई

MMRDA ने अनुमति देने से किया इनकार

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने स्पष्ट किया है कि संबंधित ढांचे के निर्माण के लिए उसकी ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई थी। प्राधिकरण ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई करने और ढांचे को हटाने के निर्देश दिए हैं। एमएमआरडीए के अनुसार, यह ढांचा टर्मिनल-2 के वीआईपी आगमन और टैक्सी पार्किंग क्षेत्र के पास स्थित है।

अधिसूचित क्षेत्र की स्वीकृत विकास योजना में इस स्थान पर सार्वजनिक प्रार्थना स्थल के लिए कोई प्रावधान, आरक्षण या आवंटन नहीं है। करार के तहत एयरपोर्ट के अधिसूचित क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के नियोजन और रखरखाव की जिम्मेदारी मुंबई एयरपोर्ट लिमिटेड की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com