अक्टूबर माह में शुरू होगी कर्जत और पनवेल लोकल सफर  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

कर्जत-पनवेल लोकल के लिए रास्ता साफ! अक्टूबर में शुरू होगी सेवा, डबल रेलवे ट्रैक का काम अंतिम चरण में पहुंचा

Karjat Panvel Railway Line: कर्जत से पनवेल तक यात्रियों का सफर जल्द आसान होगा। मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन की डबल सबअर्बन रेलवे लाइन का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।

अंकिता पटेल

Mumbai Railway Development: यात्रियों के लोकल ट्रेनों से सफर को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों के कर्जत से पनवेल तक के सफर को आसान बनाने के लिए मुंबई रेल्वे विकास कॉर्पोरेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्य हाथ में लिया गया है।

एमआरवीसी द्वारा बनाया जा रहा कर्जत-पनवेल डबल सबअर्बन रेलवे मार्ग अंतिम चरण में पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन द्वारा बनाए जा रहे कर्जत-पनवेल डबल सबअर्बन रेलवे लाइन का काम अंतिम चरण में है।

अब तक रेलवे लाइन का 90 प्रतिशत काम पूरा

अब तक पनवेल-कर्जत रेलवे लाइन का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और अक्टूबर 2026 तक यह रूट शुरू हो जाएगा। इससे जल्द ही पनवेल-कर्जत सीधी लोकल सेवा शुरू होगी, जिससे यात्रियों की परेशानी कम होगी।

नवी मुंबई की यात्रा होगी आसान

इस मार्ग के शुरू होने के बाद पनवेल, ढाणे, नवी मुंबई और आसपास के पूरे इलाके के यात्रियों का सफर आसान और तेज हो जाएगा। हालांकि, यह मार्ग सटीक किस तारीख से शुरू होगा, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि इसे अक्टूबर 2026 तक शुरू कर दिया जाएगा।

5 प्रमुख स्टेशन शामिल

पनवेल-कर्जत रेलवे लाइन पर 5 प्रमुख स्टेशन बनाए गए हैं, यह रेलवे लाइन 29.9 किलोमीटर लंबी है, जिस पर पनवेल, चिखले, पौर्यजे (मोहपे), चौक और कर्जत मुख्य स्टेशन होंगे, इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट में नघल, वावरले और किरावली नाम की 3 सुरंगे शामिल है, जिनकी कुल लंबाई लगभग 3.2 किलोमीटर है। इन सुरंगों के निर्माण पर करीब 300 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे