सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
मुंबई

Kandivli में नाबालिग से यौन शोषण का मामला, आइस्क्रीम का लालच देकर फंसाया

Crime News: कांदिवली पूर्व के क्रांति नगर इलाके में नाबालिग लड़की से यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। कुरार पुलिस ने आइसक्रीम दुकानदार को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: कांदिवली पूर्व स्थित क्रांति नगर इलाके में नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

कुरार पुलिस ने इस मामले में आरोपी दिनेश महादुललाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धारा 4, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आइस्क्रीम का लालच देकर बढ़ाई नजदीकियां

पुलिस के अनुसार आरोपी क्रांति नगर इलाके में ‘भोलेनाथ डेरी’ नाम से आइसक्रीम की दुकान चलाता था। पीड़िता नाबालिग होने के कारण अक्सर दुकान पर आइस्क्रीम लेने जाती थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे बातचीत बढ़ाई और भरोसा जीतकर धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में ले लिया।

कई बार किया शोषण

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नाबालिग की उम्र और स्थिति का फायदा उठाते हुए कई बार उसका यौन शोषण किया। पीड़िता लंबे समय तक डर और भ्रम की स्थिति में रही, जिससे वह किसी को इस बारे में बता नहीं सकी।

गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पॉस्को एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

कुरार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए पॉस्को एक्ट के तहत सख्त धाराएं लगाई गई हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पीड़िता को काउंसलिंग व मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज