कांदिवली कचरा प्रॉब्लम (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

कांदिवली में कचरे का अंबार, सड़क जाम; लोगों को रॉन्ग साइड से गुजरने की मजबूरी

BMC Waste Management Issue Update: कांदिवली पूर्व में कचरे के बड़े ढेर ने सड़क को बाधित कर दिया है। यातायात प्रभावित होने के साथ ही बदबू और गंदगी से स्थानीय लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है।

अपूर्वा नायक

Kandivali Garbage Problem Road Block: मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित लोखंडवाला, क्रांति नगर रिक्शा स्टैंड के पास 60 फीट चौड़ी घुमावदार सड़क पर कचरे के बड़े ढेर ने पूरी तरह से रास्ता बाधित कर दिया है। इस गंभीर समस्या के चलते स्थानीय नागरिकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जमा कचरे के कारण वाहन चालकों को मजबूरी में रॉन्ग साइड से आना-जाना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थिति और बिगड़ गई है, क्योंकि इसी मार्ग पर सीवर लाइन के नाम पर सड़क की खुदाई भी की गई है, जिससे आवागमन और अधिक प्रभावित हो रहा है।

रोजाना कचरे का अंबार

यह 60 फीट चौड़ी सड़क दुर्गा नगर, कुरार को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन पिछले कई दिनों से यहां रोजाना कचरे का अंबार लगा रहता है। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आसपास के रहिवासी इलाकों में बदबू फैलने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

सबसे चिंताजनक स्थिति बस स्टॉप के पास देखने को मिलती है, जहां यात्रियों को कचरे के ढेर के बीच खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी कतारों में खड़े लोगों को गंदगी और दुर्गंध के बीच अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, जो प्रशासन की लापरवाही को साफ दर्शाता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। हालांकि, इस पूरे मामले पर बीएमसी के किसी भी अधिकारी ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जो कचरा पेटी है उसमें 'पी' - नार्थ यानी क्रांति नगर के स्लम का कचरा आता है। और साउथ के बीएमसी अधिकारी पी नार्थ का बताते है। मेरा विजन है कचरा कहीं का भी हो पूरा - परिसर क्लीन रहना चाहिए, जिसमें बीएमसी को मदद करना चाहिए।

- नीलम गुरुव, स्थानीय नगरसेविका

मैं एक रिक्शा चालक हूं, बीएमसी को कचरा पेटी को कही और विस्थापित करने की जरूरत है, जब बीएमसी का कचरा घर-घर से उठाती है तो कचरा कहां से आता है। बीएमसी का कार्य संदेहास्पद है। इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

- शिव प्रजापति, वाहन चालक

SIR: 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट, चुनाव आयोग ने दावों पर दी सफाई, कहा- सर्वसम्मति से लिए गए फैसले

Chintan Shivir: आज से PM नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक, मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला