कांदिवली पूर्व में 36 मंजिला इमारत की 28वीं मंजिल पर भीषण आग 
मुंबई

मुंबई के कांदिवली और घाटकोपर के दो इमारतों में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

Mumbai Building Fire: मुंबई में दो जगहों पर इमारत में आग लगन कि घटनाएं सामने आई है। कांदिवली पूर्व में 36 मंजिला इमारत की 28वीं मंजिल पर और मुंबई के अमृतनगर वसंत विला बिल्डिंग में लगी आग लग गई।

आंचल लोखंडे

Kandivali East News: कांदिवली पूर्व क्षेत्र में स्थित एक 36 मंजिला आवासीय इमारत की 28वीं मंजिल पर शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही परिसर में हड़कंप मच गया और निवासियों को तत्काल इमारत से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऊँची मंजिल पर आग बुझाने में तकनीकी चुनौतियाँ सामने आ रही हैं, लेकिन टीम पूर्ण क्षमता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया है।

राहत कार्य जारी

स्थानीय निवासियों के अनुसार आग लगने के बाद धुआँ तेजी से फैल गया, जिसके चलते लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी। राहत कार्य में दमकल, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल की संयुक्त टीम सक्रिय है।

अमृतनगर में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

दुसरी और एक घटना घाटकोपर से सामने आई है। यहां के अमृतनगर स्थित वसंत विला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फ्लैट के अंदर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। लजानकारी के अनुसार, अमृतनगर सर्कल वसंत विला बिल्डिंग के C विंग, तीसरी मंजिल के रूम नंबर 47 में शुक्रवार सवा सात बजे अचानक आग लगी। आग फैलने से पहले ही सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की हानि नहीं हुई।

घर का सारा सामान जलकर खाक

मकान मालिक अशोक परब ने पुलिस और दमकल कर्मियों को बताया कि आग इलेक्ट्रिक स्पार्क की वजह से लगी। उन्होंने कहा कि घर के सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। आग की सूचना मिलते ही विक्रोली फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां और वाटर टैंकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग को काबू में करने के लिए तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने पूरी इमारत का लाइट कट कर सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही समय में दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित