मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Local: कांदिवली–बोरीवली सेक्शन में 30 दिन का ब्लॉक, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

कांदिवली-बोरीवली छठी लाइन के काम के लिए 30 दिन का मेजर ब्लॉक होने वाला हैं। 27-28 दिसंबर को 53 Local Trains रद्द होने वाली हैं। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Local Train Schedule: कांदिवली-बोरीवली सेक्शन में छठी रेलवे लाइन के कार्य को पूरा करने के लिए वेस्टर्न रेलवे ने 30 दिनों का मेजर ब्लॉक लिया है।

यह ब्लॉक 20/21 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। इसी के तहत 27 और 28 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी।

इन दो दिनों में कुल 531 लोकल ट्रेनें रद्द की जाएंगी। रद्दीकरण की प्रक्रिया 26 दिसंबर की रात से ही शुरू हो गई है। शनिवार को 296 और रविवार को 235 लोकल सेवाएं नहीं चलेंगी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजनेट

वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि बोरीवली स्टेशन पर अप और डाउन स्लो लाइनों के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल की कमीशनिंग के चलते 27 और 28 दिसंबर को मेजर नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है। इसके अलावा 28 दिसंबर की मध्यरात्रि तक कांदिवली-दहिसर के बीच डाउन फास्ट लाइन पर स्पीड रिस्ट्रिक्शन लागू रहेगा।

इस कारण कुछ लोकल सेवाएं पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ बोरीवली और अंधेरी की लोकल ट्रेनें गोरेगांव तक ही सीमित रहेंगी। ब्लॉक अवधि में नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस और अहमदाबाद एक्सप्रेस सहित दो जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें बोरीवली के बजाय वसई से शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजनेट होंगी।

इसके अलावा बोरीवली-वलसाड मेमू को दहानू से शुरू और समाप्त किया जाएगा, जबकि 28 दिसंबर को बोरीवली-दहानू मेमू रद्द रहेगी। रेलवे के अनुसार इस दौरान 7 अप और 10 डाउन ट्रेनें रीशेड्यूल भी की जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपडेटेड टाइम टेबल की जानकारी लेकर ही सफर करें।

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम