BJP ने बुजुर्ग कांग्रेस नेता को पहनाई थी साड़ी, अब मामले में राहुल गांधी ने मारी एंट्री 
मुंबई

BJP ने बुजुर्ग कांग्रेस नेता को पहनाई थी साड़ी, अब मामले में राहुल गांधी ने मारी एंट्री

Mama Pagare: साड़ी प्रकरण में चर्चित मामा पगारे अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी ने फोन पर हाल जाना, कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अर्पित शुक्ला

Kalyan News: साड़ी पहनाने की घटना को लेकर चर्चा में आए कांग्रेस पदाधिकारी मामा पगारे इन दिनों उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। आज कांग्रेस नेता और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने फोन पर उनसे संवाद साधा। राहुल गांधी ने कहा – “मामा, आप घबराइए मत, कांग्रेस आपके साथ खड़ी है। हमें आपके बारे में बाला साहेब थोरात ने जानकारी दी है। आप 50 वर्षों से कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, हमें आप पर गर्व और सम्मान है।” इस अवसर पर मामा पगारे ने कहा कि राहुल गांधी शीघ्र ही उनकी व्यक्तिगत रूप से भेंट करेंगे।

गौरतलब है कि मामा पगारे ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित एक आपत्तिजनक पोस्ट फारवर्ड की थी। आरोप है कि यह पोस्ट उन्हें किसी अन्य ने भेजी थी। इस पोस्ट के चलते भाजपा पदाधिकारी नंदू परब और संदीप माली ने उन्हें रास्ते में रोककर जबरन साड़ी पहनाई। इस घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई।

कांग्रेस इस प्रकरण में आक्रामक हुई और जिलाध्यक्ष सचिन पोटे पगारे को साथ लेकर पुलिस उपायुक्त से मिले। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पगारे का रक्तचाप बढ़ने से उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

साड़ी पहनाने की इस घटना के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल्याण के दुर्गाड़ी देवी मंदिर में साड़ी अर्पण कर प्रार्थना की कि भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि मिले। यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंज रहा है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पहले ही मामा पगारे से फोन पर संवाद कर चुके थे। अब राहुल गांधी द्वारा समर्थन जताने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा