अमृता फडणवीस,अजय देवगन और अश्विनी भिड़े सोर्स:सोशल मीडिया
मुंबई

विसर्जन के बाद मुंबई के जुहू बीच की सफाई, अमृता फडणवीस संग BJP नेता राम कदम और अमित साटम ने संभाला मोर्चा

Mumbai Juhu Beach Cleanup 2026: मुंबई के जुहू बीच पर Sea Shore Shine 2026 अभियान के तहत गणेश विसर्जन के बाद सफाई की गई। दिव्यज फाउंडेशन के अभियान में NGOs, विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए।

मनीषा बोंदरे

Mumbai Divyaj Foundation Ganesh Visarjan Beach Cleanup Drive: मुंबई के जुहू बीच पर दिव्यज फाउंडेशन की ओर से Sea Shore Shine 2026 बीच क्लीन-अप अभियान आयोजित किया गया। अभियान में सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, NGOs और फिल्म व कॉर्पोरेट जगत से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

गणेश विसर्जन बीच क्लीनअप ड्राइव

गणेश विसर्जन के बाद मुंबई के समुद्र तटों पर जमा कचरे की सफाई के लिए जुहू बीच पर Sea Shore Shine 2026 अभियान आयोजित किया गया। दिव्यज फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन BMC और मुंबई पुलिस के सहयोग से किया गया।

छह साल से सफाई अभियान

अभियान के दौरान बताया गया कि अमृता फडणवीस पिछले छह वर्षों से गणेश विसर्जन के अगले दिन मुंबई के समुद्र तटों पर जमा होने वाले कचरे की सफाई के अभियान से जुड़ी हैं। इस वर्ष भी वह सुबह जुहू बीच पहुंचीं और दिव्यज फाउंडेशन के सदस्यों के साथ सफाई अभियान में शामिल हुईं।

इस पहल में कई NGOs के साथ फिल्म और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य समुद्र तटों की सफाई के साथ नागरिकों में समुद्री पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

विभिन्न संगठनों और विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

राम कदम और BJP मुंबई अध्यक्ष Ameet Satam ने कहा कि दिव्यज फाउंडेशन ने BMC की सहायता के लिए जुहू बीच पर यह सफाई अभियान आयोजित किया है। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े संगठनों के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, आध्यात्मिक संगठन और NGOs भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों का एक साथ आकर सफाई अभियान में हिस्सा लेना नागरिक भागीदारी का उदाहरण है।

कृत्रिम तालाबों में विसर्जन का दावा

राम कदम और Ameet Satam ने गणेश विसर्जन के लिए BMC की ओर से शहर में की गई व्यवस्थाओं का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, 80 से 90 प्रतिशत मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया, जबकि कुछ बड़ी मूर्तियों का ही समुद्र में विसर्जन हुआ।

उन्होंने इसे समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में उठाया गया कदम बताया। वहीं, ‘Sea Shore Shine 2026’ अभियान में समुद्री प्रदूषण, विसर्जन के बाद कचरा प्रबंधन और मुंबई के तटों की लगातार सफाई को लेकर जागरूकता पर जोर दिया गया।

अभियान में ये हस्तियां भी पहुंचीं

दिव्यज फाउंडेशन के इस अभियान में अभिनेता अजय देवगन, BMC आयुक्त अश्विनी भिड़े, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और Ameet Satam समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने समुद्र तट की सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी