File Photo 
मुंबई

मुंबई से लाखों का आभूषण चोरी कर हुए थे फरार, पश्चिम बंगाल से दो नौकर गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

मुंबई: एमएचबी कॉलोनी पुलिस (MHB Colony Police) ने दो नौकरों को पश्चिम बंगाल (West Bengal) से गिरफ्तार कर मुंबई लाई है, जिन्होंने अपने मालिक की कंपनी में लाखों रुपए का सोना (Gold ) चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपी की पहचान आरिफ सलीम शेख (29) और सलमान सूकुर शेख (29) के रूप में की है। इनके पास से पुलिस ने चोरी का सोना भी बरामद कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडालकर ने बताया कि सोने के व्यापारी और शिकायतकर्ता सोमनाथ मल्लिक (42) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी में करीब 17 नौकर काम करते हैं और सभी कंपनी में सोते हैं। इसी में से एक आरीफ करीब 95 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया था। 

कोलकाता से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस उपनिरीक्षक अखिलेश बोंबे ने आरिफ का मोबाइल नंबर ट्रेसिंग में डाल दिया और पता चला की आरिफ पहले अहमदाबाद और उसके बाद पश्चिम बंगाल के लिए निकल गया है। टीम उससे पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंची और जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने दूसरे साथी सलमान का भी नाम बता दिया और पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर मुंबई आ गई। एमएचबी कॉलोनी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है कि इन्होंने इससे पहले कितनी जगह वारदात को अंजाम दिया हैं। 

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन