नवभारत अखबार पढ़ते सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा व सपा नेता लालू यादव फोटो नवभारत
मुंबई

मुंबई पहुंचे सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा: होटल में चाय के साथ नवभारत अखबार पढ़ टटोलते रहे महाराष्ट्र की नब्ज

Babu Singh Kushwaha Mumbai Visit: जौनपुर से सपा सांसद और जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा मुंबई दौरे पर हैं। होटल में वे चाय की चुस्कियों के साथ नवभारत अखबार पढ़ते दिखाई दिए।

आकाश मसने

Babu Singh Kushwaha Read Navabharat Newspaper: उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रमुख चेहरा और जौनपुर से लोकसभा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं। अपने दो दिवसीय मुंबई दौरे पर पहुंचे सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने मुंबई कोलाबा स्थित होटल ताज में दैनिक अखबार नवभारत पढ़ते दिखाई दिए।

मुंबई पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने नवभारत अखबार पढ़कर का महाराष्ट्र जारी सियासी हलचल की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ में सपा नेता लालू यादव भी मौजूद रहे।

मायावती सरकार में थे कद्दावर मंत्री

बाबू सिंह कुशवाहा उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक जाना-माना नाम हैं। वे बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने यूपी के पिछड़ा वर्ग राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। हालांकि, बाद में उन्होंने बसपा से अलग होकर अपनी नई राजनीतिक राह चुनी।

बाबू सिंह कुशवाहा ने की थी जन अधिकार पार्टी की स्थापना

बाबू सिंह कुशवाहा ने 9 दिसंबर 2016 को जन अधिकार पार्टी की स्थापना की। उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्‍सा हैं। हालांकि साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने समाजवादी पार्टी के सिंबल पर जौनपुर से लड़ा और पहली बार लोकसभा पहुंचे। उन्‍होंने भाजपा प्रत्‍याशी कृपाशंकर सिंह को 99 हजार से ज्‍यादा वोटों से हराया था।

सपा का दामन छोड़ने की थी चर्चा

यूपी के जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पर एनआरएचएम घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस चल रहे हैं। इसी सिलसिले में उनके ठिकानों पर ईडी की छापेमारी भी हो चुकी है। कुछ समय पहले दावा किया जा रहा था कि वे सपा का दामन छोड़कर जल्‍द ही बीजेपी के साथ जा सकते हैं। हालांकि इन कुश्‍वाहा ने इन अटकलों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था।

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिले 3 नए ट्रस्टी, जल्द होगा CEO का ऐलान

मोदी के गुंडो ने इतना परेशान किया, PM को गाली देने वाली रुचिका सिंह के नए VIDEO पर मचा सियासी बवाल

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल