पुणे वाटर प्लांट रेलवे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Indian Railway: गर्मी से पहले IRCTC की तैयारी, पुणे में नया वॉटर बॉटलिंग प्लांट प्रस्तावित

Maharashtra News: गर्मी में बढ़ती मांग को देखते हुए IRCTC वेस्ट जोन पुणे में नया वॉटर बॉटलिंग प्लांट लगाने की योजना बना रहा है, जिससे मुंबई और एमएमआर स्टेशनों को राहत मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: गर्मी के मौसम में रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी के वेस्ट जोन ने पुणे में एक नए वॉटर बॉटलिंग प्लांट की योजना बनानी शुरू कर दी है।

आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह परियोजना फिलहाल योजना स्तर पर है प्लांट के लिए लोकेशन सर्वे चालू है, इसका मकसद मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर पानी की आपूर्ति को स्थिर बनाना है।

हर साल गर्मियों में देश भर के रेलवे स्टेशनों, खासकर एमएमआर जैसे अत्यधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में पानी की खपत अचानक बढ़ जाती है। यात्रियों की संख्या में तेज इजाफे के कारण आईआरसीटीसी को कई बार अपनी ब्रांडेड बोतलों की कमी का सामना करना पड़ता है।

पंजीकृत निजी ब्रांड से करनी पड़ती है पानी की आपूर्ति

ऐसी स्थिति में रेलवे को वैकल्पिक, पजीकृत निजी ब्राड से पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है। फिलहाल आईआरसीटीसी के वाटर प्लांट अम्बरनाथ (मुंबई), भुसावल, नागपुर (बुटीबोरी), भोपाल (मंडीदीप), जबलपुर (मानरी), कोटा (कूबर एक्सटेंशन रामपुरा) और गुजरात के साणंद में संचालित हो रहे हैं।

इनमें अंबरनाथ का प्लांट सबसे बड़ा है, जहां से प्रतिदिन लगभग 3 लाख लीटर पानी की बोतलों का उत्पादन होता है। अन्य प्लाट्स की औसत क्षमता करीब 72 हजार बोतल प्रतिदिन है।

पुणे में प्रस्तावित नया प्लांट खासतौर पर एमएमआर और पश्चिमी व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इससे गर्मी के पीक सीजन में पानी की किल्लत कम होगी और यात्रियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए अभिषेक पाठक की रिपोर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन