Mumbai train rush (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

पलायन से ट्रेनों में भारी भीड़, रेलवे भी बढ़ा रहा कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे

Mumbai Train Rush: ईरान-इजरायल युद्ध से बने गैस संकट और पलायन के कारण मुंबई, ठाणे और सूरत से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ बढ़ गई है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Central Railway: ईरान इजरायल युद्ध की वजह से पैदा हुए गैस संकट का असर रेल पर भी पड़ रहा है। मुंबई, ठाणे, पालघर,भिवंडी, पुणे,सूरत जैसे शहरों से कामगारों के पलायन भी शुरू हुआ है, जिसकी वजह से यूपी,बिहार,झारखंड की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।

ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य व पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों की फेरियां बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि रेल प्रशासन का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों की वजह से ट्रेनों में भीड़ बढ़ने वाली है। उसे देखते हुए मुंबई, पुणे,सूरत आदि स्थानों से चलने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। मध्य रेल ने एलटीटी धनबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं।

पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों के फेरी बढ़ी

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल को 29 अप्रैल तक विस्तारित किया गया है। 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 30 अप्रैल तक चलेगी। 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल को 26 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। 09186 कानपुर अनवरगंज -मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 27 जुलाई तक चलेगी। 09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल को 29 जुलाई तक विस्तारित किया गया है।

09006 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जुलाई तक चलेगी। 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल को 29 जून तक विस्तारित किया गया है। 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल को 30 जून तक विस्तारित किया गया है। 09031 उधना-हसनपुर रोड अनारक्षित स्पेशल को 28 जून तक विस्तारित किया गया है। अब 09032 हसनपुर रोड-उधना अनारक्षित स्पेशल को 29 जून तक चलेगी। 09065 सूरत-छपरा स्पेशल को 29 जून तक विस्तारित किया गया है। 09066 छपरा-सूरत स्पेशल को 01 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल को 29 अप्रैल, तक और 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल को 1 मई तक विस्तारित किया गया है।

09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल को 29 जून तक, 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल को 30 जून तक विस्तारित किया गया है। 09309 इंदौर-हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल को 28 जून तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन 22 एवं 24 मई को नहीं चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09310 हज़रत निज़ामुद्दीन-इंदौर स्पेशल को 29 जून, 2026 तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन 23 एवं 25 मई, 2026 को नहीं चलेगी। 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल को 25 जून तक और 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल को 26 जून, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू

ट्रेन संख्या 09425 एवं 09309 के विस्तारित फेरों की बुकिंग शुरू है, जबकि ट्रेन संख्या 09075, 09185, 09005, 09025, 09065, 09447 एवं 09343 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 29 मार्च से सभी पीआरएस तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। इन ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा