IPL 2026 Final Special Flights Trains News: आईपीएल 2026 फाइनल के रोमांच ने क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी और जीटी के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले को देखते हुए अकासा एयर ने मुंबई और बेंगलुरु से विशेष उड़ानें शुरू की हैं, जबकि पश्चिमी रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन घोषित किया है।
इन सेवाओं से प्रशंसक मैच के दिन आसानी से अहमदाबाद पहुंच सकेंगे और मुकाबले के तुरंत बाद अपने शहर लौट सकेंगे, जिससे होटल में ठहरने का अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। आईपीएल 2026 फाइनल के प्रति क्रिकेट प्रेमियों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए अहमदाबाद पहुंचने के लिए विशेष परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए अकासा एयर ने मुंबई और बेंगलुरु से विशेष मैच-डे उड़ानें शुरू की हैं, जबकि पश्चिमी रेलवे ने मुंबई-अहमदाबाद के बीच चार विशेष ट्रेनों को घोषणा की है।
अकासा एयर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि वह क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए ऐसी उड़ानों की योजना बनाई है, जिससे वे मैच के दिन अहमदाबाद पहुंचकर मुकाबले का आनंद ले सकें और मैच समाप्त होने के बाद रातभर रुके बिना अपने शहर लौट सकें।
बेंगलुरु से अहमदाबाद जाने वाली विशेष उड़ान 31 मई को सुबह 9:30 बजे रवाना होकर 11:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी की उड़ान 1 जून को सुबह 4:10 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरकर 6:35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी, वहीं, मुंबई से अहमदाबाद की विशेष उडान 31 मई को दोपहर 2:45 बजे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होगी और शाम 4:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी की उड़ान 1 जून को सुबह 3:10 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर 4:45 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें :- अनिल अंबानी समूह पर सीबीआई की पहली चार्जशीट, 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण घोटाले का मामला
ट्रेन संख्या 09021 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल 31 मई को सुबह 6:20 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी, वापसी में ट्रेन संख्या 09022 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल उसी दिन दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर रात 9:45 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रीमियम शताब्दी रेक के साथ संचालित होगी।