मुंबई में SCLR चरण-2 और चेंबूर मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन  सोर्स-X
मुंबई

मुंबईकरों को इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की सौगात: CM फडणवीस ने SCLR Phase-2 चेंबूर मेट्रो का किया उद्घाटन, TBM लॉन्च

Mumbai Metro Projects: CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में SCLR चरण-2 और चेंबूर मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया तथा ठाणे-बोरिवली सुरंग के लिए TBM अर्जुना लॉन्च की। 2027 से AC लोकल ट्रेनें भी चलेंगी।

रूपम सिंह

Mumbai Infrastructure SCLR Phase 2 Chembur Projects: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले मुंबई महानगर क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। एमएमआर क्षेत्र की बुनियादी ढांचे से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को किया। इन परियोजनाओं से शहर और आसपास के इलाकों में आवागमन व संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही लोकल ट्रेनों में परेशानी झेलने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अगले साल 2027 से लोकल ट्रेनें मेट्रो की तर्ज पर दौड़ेंगी। सीएम फडणवीस ने सह्याद्री अतिथि गृह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत नगर रोड (यूनिवर्सिटी परिसर) से वकोला जंक्शन तक सांताक्रुज चेंबूर एलिवेटेड लाइन फेज-II और चेंबूर मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया।

साथ ही ठाणे से बोरीवली डबल ट्रैक सबवे परियोजना के लिए टीबीएम अर्जुन का उद्घाटन किया। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जी ब्लॉक को ईस्टर्न एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाले फ्लाईओवर का नाम पूर्व मुख्यमंत्री बैरिस्टर बाबासाहेब अनंतराव भोसले फ्लाईओवर रखने का कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि 238 एसी लोकल ट्रेनों को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इससे वंदे भारत जैसी मॉडर्न ट्रेनें बनाने वाली फैक्ट्री में मेट्रो जैसे ऑटोमैटिक दरवाजे, एसी और साफ़ सुथरी लोकल ट्रेनें बनाई जाएंगी। एसी लोकल ट्रेन फ़्लीट में आने के लिए 2030 तक इंतजार करना था। लेकिन अब एसी लोकल ट्रेन तय समय से दो साल पहले ही शामिल हो जाएंगी। एसी लोकल ट्रेनें 2027 से सेवा में आनी शुरू हो जाएंगी।

टिकट के दाम में नहीं होगी बढ़ोतरी

एक तरफ मुंबई महानगर में साफ, सुंदर और एसी मेट्रो का सफर है, तो दूसरी तरफ थका देने वाला लोकल सफर है। इनके बीच का गैप जल्द ही खत्म हो जाएगा। साल 2027 में मेट्रो जैसी 238 सबअर्बन लोकल ट्रेनें मुंबईकरों को सर्विस देंगी और मार्च 2030 तक सभी लोकल ट्रेनें मेट्रो जैसी हो जाएंगी। इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया। सेकंड क्लास एसी के टिकट के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। अभी सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे के फ्लीट में कुल 23 एसी लोकल ट्रेनें हैं।

इनमें से 5 अंडर स्लग टाइप की हैं। इसमें सारा सामान लोकल ट्रेन के नीचे होता है, जिससे कोच में एक्स्ट्रा जगह मिलती है। सभी AC लोकल ट्रेनें इसी बेसिस पर बनाई जाएंगी। लोकल ट्रेन की हर कोच की अनुमानित लागत 7 करोड़ रुपये होगी। 12 कोच वाली ट्रेन की लागत लगभग 84 करोड़ रुपये होने की संभावना है।

बीकेसी में भारी ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कई उपाय

  • बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में ट्रैफिक जाम को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए 2017-18 में 6 कनेक्टिंग रूट बनाने का फैसला किया गया था।

  • इसके अनुसार काम शुरू हो गया है और 6 कनेक्टिंग रूट 8 हो गए हैं। आखिरी कनेक्टिंग रूट का उ‌द्घाटन किया गया।

  • इससे ईस्ट और वेस्ट मुंबई के बीच कम्युनिकेशन तेज हो जाएगा। भारत नगर रोड से वकोला जंक्शन तक एलिवेटेड रूट से सफर का अच्छा अनुभव मिलेगा।

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कनेक्टिंग रूट की लैंडिंग के पास ट्रैफिक जाम रहता है और इसे ठीक करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम को ठीक करने के लिए हालात के हिसाब से अंडरपास या दूसरे कदम उठाए जाने चाहिए।

चेंबूर मेट्रो स्टेशन से मुंबईकरों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

चेंबूर मेट्रो स्टेशन मुंबई वासियों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा। एमएमआर में मेट्रो लाइन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस साल 60 से 70 किलोमीटर तक मेट्रो लाइन चालू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि एमएमआर क्षेत्र में सबअर्बन लोकल ट्रेनों से 90 लाख यात्री सफर करते हैं। मेट्रो के जरिए करीब 70 लाख यात्रियों की क्षमता विकसित की जा रही है।

देश की सबसे लंबी डबल टनल

ठाणे से बोरीवली डबल अंडरग्राउंड टनल के रूप में महाराष्ट्र एक बार फिर इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश में नया रिकॉर्ड बना रहा है। यह देश की सबसे लंबी और अंडरग्राउंड टनल होगी। डबल अंडरग्राउंड टनल बनने से 23 किलोमीटर लंबे ठाणे से बोरीवली रूट की लंबाई घटकर 11 किलोमीटर रह जाएगी। इससे यात्रा का समय बचेगा और बोरीवली से ठाणे सिर्फ 12 से 15 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

इस सबवे की पहली सुरंग के लिए नायक टीबीएम पहले ही चालू हो चुकी है। दूसरी सुरंग के लिए अर्जुन टीबीएम का काम गुरुवार से शुरू हो रहा है। इससे दोनों सबवे का काम एक साथ चल सकेगा। बोरीवली की तरफ की डबल सुरंग में भी जल्द ही दो टीबीएम का काम शुरू हो जाएगा।

पूर्व सीएम भोसले के कार्यकाल में कई योजनाएं

सीएम ने कहा कि बीकेसी के जी ब्लॉक को ईस्टर्न एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले फ्लाईओवर का नाम राज्य के पूर्व सीएम बैरिस्टर बाबासाहेब अनंतराव भोसले के नाम पर रखना उनके कार्यों को पहचान देना है। उनके कार्यकाल में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कई योजनाएं लागू की गई। चंद्रपुर जिले को बांटकर गडचिरोली जिले का निर्माण, लड़कियों के लिए 10वी तक की शिक्षा मुफ्त, संभाजीनगर में बॉम्बे हाई कोर्ट की बेंच, ये सब काम उनके कार्यकाल में हुए थे।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

4 सेकंड तक काम नहीं कर रहे थे कंट्रोल्स, अचानक 300 फीट नीचे गिरा प्लेन, एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में खुलासा

रायपुर में रैंप वॉक पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, कभी हाथ में थी बंदूक, आज रैंप वॉक में बिखेरा जलवा- PHOTOS

सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद एकनाथ शिंदे ने लिया हालचाल, जानें कौन हैं निहंग जसपाल सिंह तेजा?

30 दिन की मेहनत पर पानी में फेरने की साजिश! अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, एकजुट रहकर बचाएं आंदोलन