‘इंडिगो संकट’ (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Indigo की अव्यवस्था से हवाई सफर बिगड़ा, नागपुर पहुंचने में विधायकों की मुश्किलें

Mumbai: इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने से नागपुर शीतकालीन सत्र से पहले विधायकों और आम यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। सड़क और रेल मार्ग का सहारा लेना पड़ा, जिससे हवाई व्यवस्था पर सवाल बढ़े।

अपूर्वा नायक

Indigo Crisis: महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से नागपुर में शुरू होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले इंडिगो एयरलाइंस की परिचालन समस्या ने यात्रियों के साथ-साथ कई विधायकों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

उड़ानें अचानक रद्द होने से मुंबई, पुणे और पश्चिम महाराष्ट्र से नागपुर पहुंचने की योजना बनाए बैठे जनप्रतिनिधियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। कई विधायक हर साल की तरह इस बार भी नागपुर अधिवेशन के लिए हवाई यात्रा पर निर्भर थे, परंतु इंडिगो की कई फ्लाइट रद्द होने से उनकी बुकिंग स्वतः कैंसल हो गई।

नतीजतन, कुछ विधायकों को सड़क मार्ग से 12 घंटे से अधिक का लंबा और जोखिम भरा सफर तय करना पड़ा, जबकि कुछ ने तत्काल चार्टर्ड विमान या रेल यात्रा की व्यवस्था कर खुद को समय पर नागपुर पहुंचाने की कोशिश की।

हवाई यात्रा व्यवस्था पर सवाल

कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे और यूबीटी के नेता सचिन अहीर सहित कई वरिष्ठ विधायकों की तय यात्रा योजनाएं इस अव्यवस्था से बिगड़ गईं। सामान्य यात्रियों को भी इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ी, जिससे हवाई यात्रा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। यूबीटी विधायक सचिन अहीर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों के लिए प्राइवेट जेट की व्यवस्था की गई है, जबकि आम यात्रियों और विपक्ष के नेताओं को संकट से जूझना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि राज्य सरकार एयरलाइन परिचालन की समस्या पर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बयान दिया कि इंडिगो ने निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया, जिसके चलते यह स्थिति बनी है। फिलहाल, शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले उड़ान रद्द होने की यह समस्या चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है और यात्रियों के साथ-साथ प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच