भाजपा नेता किरीट सोमैया (pic credit; social media) 
मुंबई

आई लव मोहम्मद’ के जवाब में ‘आई लव महादेव’ का आंदोलन, किरीट सोमैया बोले- कानून सबके लिए एक सा हो

Mumbai News: मुंबई में ‘आई लव महादेव’ अभियान ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कुर्ला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गाड़ियों पर ‘आई लव महादेव’ स्टिकर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

सोनाली चावरे

I Love Mahadev Campaign: मुंबई में धार्मिक नारे को लेकर नया विवाद भड़क गया है। बीते शुक्रवार को कुछ युवकों द्वारा गाड़ियों पर ‘आई लव मोहम्मद’ स्टिकर लगाने के बाद अब भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने ‘आई लव महादेव’ अभियान की शुरुआत की है।

मंगलवार को सोमैया ने कुर्ला के बीकेसी कनेक्टर जंक्शन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया। इस दौरान उन्होंने और उनके समर्थकों ने गाड़ियों व ऑटो रिक्शों पर ‘आई लव महादेव’ के स्टीकर लगाए।

सोमैया ने कहा कि जब बीते दिनों ‘आई लव मोहम्मद’ के स्टिकर लगाए गए थे, तब पुलिस ने किसी पर भी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून अगर सबके लिए बराबर है तो एक पक्ष पर कार्रवाई न करने और दूसरे को रोकने का क्या मतलब है? “अगर मुस्लिम युवक स्टिकर लगा सकते हैं, तो हिंदू क्यों नहीं?” सोमैया ने सवाल उठाया।

उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन किसी के खिलाफ नहीं बल्कि ‘कानून की समानता’ की मांग के लिए है। “हम सिर्फ यह कह रहे हैं कि अगर पुलिस ने तब कार्रवाई नहीं की, तो अब भी किसी पर केस नहीं होना चाहिए। हिंदू भी अपने भगवान के प्रति प्रेम दिखाने का अधिकार रखते हैं।”

बीकेसी कनेक्टर पर इस दौरान माहौल गर्म हो गया। पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी तरह की झड़प न हो। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। कुछ वाहनों पर महादेव के स्टीकर लगाने के बाद कार्यकर्ताओं ने ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए और इलाके में धार्मिक जोश का माहौल बन गया।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसे अभियान शहर की शांति को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि समान अधिकारों की मांग का प्रतीक है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम