आईआईटी बॉम्बे छात्र  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोड़े की मौत का मामला, इंसाफ के लिए आजाद मैदान में माता-पिता की भूख हड़ताल शुरू

IIT Bombay Student:आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके माता-पिता ने मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

रूपम सिंह

IIT Bombay Student Sahil Wakode Death Case: आजाद मैदान में आईआईटी बॉम्बे के मृतक छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता ने 10 दिन बाद भूख हड़ताल शुरू कर दी है। साहिल की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर उसके माता-पिता रवींद्र और सोनाली वाकोडे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

परिवार की मुख्य मांग है कि एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। रवींद्र वाकोड़े का कहना है कि ये महात्मा फुले और आंबेडकर का राज्य है। न्याय पाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा, मुझे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा तो मुझे परवाह नहीं है।

जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करो

'नवभारत' से बातचीत में रवींद्र वाकोड़े ने कहा, जिन लोगों का नाम एफआईआर में है उन्हें गिरफ्तार किया जाए। जब तक मेरी यह मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। जांच सही तरीके से हो रही है, लेकिन मेरी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द सबूत इकट्ठा कर आरोपियों को गिरफ्तार करे।

साहिल वाकोडे (22) का शव 18 सितंबर की शाम उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान वाकोडे के कथित तौर पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद हुई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से जुड़े मामले की जांच कर रही है।

नकल को लेकर साहिल ने जताया था

अफसोस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि साहिल वाकोडे ने मौत से पहले एक महिला मित्र से बात की थी और मिड-सेमेस्टर परीक्षा में अपने प्रदर्शन को लेकर अफसोस जताया था।

पुलिस के अनुसार, उसने कथित तौर पर बताया था कि 'थर्मोडायनामिक्स' की परीक्षा में उससे गलती हो गई थी और बाद में परीक्षा में कथित नकल की घटना को लेकर भी उसने अफसोस जताया था।

फोरेंसिक लैब के नतीजों का इंतजार

सीसीटीवी फुटेज और आईफोन को पुलिस ने जांच के लिए सांताक्रुज स्थित कालीना फोरेंसिक लैब भेज दिया है और वहां से आने वाले नतीजे का इंतजार किया जा रहा है।

साहिल के पिता ने आरोप लगाया कि अपनी अंतिम मुलाकात के दौरान उनके बेटे ने बताया था कि प्रोफेसर डुला पिछले तीन महीने से संस्थान के निदेशक शिरीष बी। केदारे के कहने पर उसके साथ जातिसूचक दुर्व्यवहार कर रहे थे।

न हुई पूछताछ न हुई गिरफ्तारी

साहिल वाकोड़े की कथित आत्महत्या के मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कहा कि प्रोफेसर डुला का बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं, बयानों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच जारी है।

साहिल वाकोड़े मौत मामले में 25 लोगों का बयान दर्ज

जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अब तक आईआईटी मुबई के छात्रों, शिक्षकों और छात्रावास के कर्मचारियों समेत 25 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पूछताछ किए गए लोगों में वे दोस्त भी शामिल है, जिन्हें साहिल वाकोडे ने परीक्षा खत्म होने और उसी शाम छात्रावास के कमरे में मौत के बीच के समय में फोन किया था।

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम