मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

कैसे हुई IIT बॉम्बे के 3 छात्रों की मौत? मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे हादसे पर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

IIT Bombay Students Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा। IIT बॉम्बे के 3 छात्रों की मौत। लोनावला से सूर्योदय देखकर लौट रहे थे छात्र। ओवरटेक के चक्कर में पलटी कार, ट्रक चालक फरार।

प्रिया जैस

Mumbai Pune Expressway News Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में आईआईटी बॉम्बे के तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों छात्र लोनावला में सनराइज देखने के लिए गए थे और वहां से वापस लौटते समय यह हादसे का शिकार हो गए। हादसा पनवेल एग्जिट के पास उस समय हुआ, जब उनकी कार एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इस मामले में अब पुलिस का बयान सामने आ गया है।

पुलिस के अनुसार, कार एक ट्रक के पीछे चल रही थी। ट्रक को ओवरटेक के दौरान चालक छात्र ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

इस दुर्घटना में तीन आईआईटी बॉम्बे के छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नासिक निवासी 23 वर्षीय ओमकुमार बोर्से, नागपुर के 20 वर्षीय लय देसभ्रतार और जयपुर के 22 वर्षीय श्रेयांश शर्मा के रूप में हुई है। तीनों चौथे वर्ष के छात्र थे और अलग-अलग विषयों - एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, फिजिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे।

जांच जारी, CCTV से सीमित मदद

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। आरटीओ अधिकारियों ने कार की तकनीकी जांच शुरू कर दी है, जिसमें सीट बेल्ट के इस्तेमाल और वाहन की गति जैसे पहलुओं की भी जांच की जाएगी। एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, लेकिन हादसे के नजदीकी कैमरे के खराब होने से जांच में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त कैमरा काम नहीं कर रहा था।

यह भी पढ़ें -

दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

बताया गया है कि हादसे के वक्त अन्य छात्र भी साथ में अलग-अलग कारों में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को नवी मुंबई के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र नशे में नहीं थे, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

उनके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि, श्रेयांश शर्मा कॉलेज में एक्टिव छात्र थे और काफी फेमस थे वो आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहते थे। वहीं ओमकुमार बोर्से पढ़ाई में मेधावी थे और पहले भी राज्य स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर चुके थे।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल