MCOCA Action Maharashtra Gutkha Food Mafia: महाराष्ट्र में जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और गुटखा माफियाओं की अब खैर नहीं है। अपनी कड़क कार्यशैली और बेखौफ अंदाज के लिए चर्चित आईएएस अधिकारी और अन्न व औषध प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे 'फुल एक्शन मोड' में आ गए हैं। उन्होंने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों और मिलावटखोरी के संगठित सिंडिकेट के खिलाफ मकोका यानी 'महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम' लगाने का आदेश दिया है।
तुकाराम मुंढे ने साफ कर दिया है कि गुटखा, पान मसाला और मिलावटयुक्त दूध या पनीर का अवैध कारोबार अब केवल अन्न सुरक्षा कानून का सामान्य उल्लंघन नहीं माना जाएगा। इसे अब सार्वजनिक स्वास्थ्य के खिलाफ एक गंभीर संगठित अपराध की श्रेणी में रखा गया है। हाल ही में हुई कार्रवाई के दौरान, प्रशासन ने महज एक दिन में 4 करोड़ रुपये का माल जब्त किया और 21 लोगों को गिरफ्तार किया है,।
मुंढे के इस नए आदेश की सबसे बड़ी बात यह है कि अब केवल छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं होगी। प्रशासन ने पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का बीड़ा उठाया है। अब उत्पादक, सप्लायर, फाइनेंस करने वाले, ट्रांसपोर्टर और गोदाम मालिकों की पूरी साखली पर मकोका लगेगा। जांच में पाया गया है कि ये लोग बेनामी कंपनियों और फर्जी कागजातों के जरिए मौत का यह व्यापार चला रहे हैं।
मुंढे के निर्देशानुसार, मकोका उन अपराधियों पर लगाया जाएगा जो:
यह भी पढ़ें: वोट चोरी के बाद अब सबूत मिटाने की साजिश? बंगाल में 4000 EVM खाक होने पर विजय वडेट्टीवार का भाजपा पर बड़ा हमला
अपनी इस मुहिम के दौरान तुकाराम मुंढे ने उन लोगों को भी कड़ी चेतावनी दी है जो उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। एक वायरल वीडियो में उन्होंने दोटूक कहा कि धमकी देने वाले पहले मेरा इतिहास देख लें, फिर ऐसी हिम्मत करें। कोल्हापुर से लेकर नागपुर तक, राज्य के सात जिलों में इस समय हड़कंप मचा हुआ है।
इस सख्त कदम का एकमात्र उद्देश्य राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना और उन 'सफेदपोश' अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाना है जो पैसों के लिए लोगों की जान से खेल रहे हैं।