हुसैन दलवई (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

Hussain Dalwai On Pravesh Verma: सड़क निर्माण निरीक्षण के दौरान नागरिक को थप्पड़ मारने की घटना पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने प्रवेश वर्मा पर तीखा हमला बोला। दलवई ने पीएम मोदी से सवाल भी किया।

गोरक्ष पोफली

Congress attacks Pravesh Verma: कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने पीएम मोदी की आतंकवाद पर टिप्पणी, दिल्ली में थप्पड़ मारने की घटना, आईआईटी-बॉम्बे छात्र मामले और चुनाव आयोग विवाद पर प्रतिक्रिया दी।

सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा स्थानीय नागरिक को थप्पड़ मारने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या भाजपा सरकार मंत्री को बर्खास्त करने की ताकत रखती है? यह सवाल मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछता हूं। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि सड़क निर्माण का काम करना ठीक है, लेकिन स्थानीय लोगों को मारना कहां तक ठीक है, आप मंत्री हो या गुंडे हो।

सीजेपी के आंदोलन और पुलिस अनुमति पर रुख

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी 2 अक्टूबर को आंदोलन करने की मांग कर रही थी,लेकिन परमिशन नहीं मिली। अब सीजेपी जेल भरो आंदोलन करने वाली है। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि आंदोलन करने के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। जनता को सरकार के खिलाफ बोलने का अधिकार संविधान ने दिया है। इस पर पुलिस से अनुमति लेने का सवाल ही नहीं उठता। सीजेपी को केवल इस आंदोलन की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए न कि अनुमति मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियां आंदोलन करने वाली हैं। वोट चोरी का मुद्दा राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं। चुनाव आयोग लोगों के मताधिकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है। भाजपा 25 साल से हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास कर रही है, ऐसा लगता है कि अब इनको मौका मिल रहा है।

आईआईटी-बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले पर चिंता

आईआईटी-बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर आजाद मैदान में बैठने वाला है। इसमें मुद्दे में जातिवाद की राजनीति देखने को मिल रही है। इस पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि देश के अलग-अलग आईआईटी में छात्रों के आत्महत्या के मामले में बढ़ोतरी हुई है, इस पर ध्यान देना चाहिए, ऐसा क्यों हो रहा है?

आरएसएस की गतिविधियों पर प्रतिक्रिया

पीएम मोदी के भारत के आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति का जिक्र मन की बात कार्यक्रम में किया। इस पर हुसैन दलवई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह अच्छी बात है, लेकिन साथ ही उन्होंने आरएसएस की गतिविधियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इससे जुड़े संगठनों पर भय का माहौल फैलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर चलाए जाने वाला आतंकवाद सबसे ज्यादा खतरनाक है। प्रधानमंत्री को इस बारे में भी कुछ कहना चाहिए था।

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR