रुद्रांक्ष पाटील की निशानेबाजी से ठाणे का नाम रोशन, एशियाई खेलों में जीते दो पदक, घर पहुंचने पर भव्य स्वागत

Rudranksh Patil Asian Games: एशियाई खेलों में निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटील ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीतकर महाराष्ट्र का नाम रोशन किया। घर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
rudranksh patil two medals in asian games welcomed in thane
रुद्रांक्ष पाटील का स्वागत(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Rudranksh Patil Welcomed In Thane: एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतने वाले ठाणे के युवा निशानेबाज रुद्रांक्ष हेमांगिनी बालासाहेब पाटील का सोमवार को ठाणे में जोरदार स्वागत किया गया।

रजत व कांस्य पदक जीता

रुद्रांक्ष ने आयची-नागोया में जारी एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों की टीम स्पर्धा में हिमांशू ढिल्लों और पार्थ माने के साथ मिलकर उन्होंने रजत पदक हासिल किया। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रुद्रांक्ष ने कांस्य पदक जीतकर अपनी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी बधाई

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस सफलता लिए रुद्रांश को बधाई दी। रुद्रांक्ष की इस उपलब्धि से ठाणे के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। इससे पहले भी वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 की विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। रुद्रांश के पिता बालासाहेब पाटील ठाणे आईपीएस अधिकारी और ठाणे पुलिस के उपायुक्त हैं जबकि उनकी मां ठाणे में आरटीओ हैं।

rudranksh patil two medals in asian games welcomed in thane
ज्ञानेश कुमार की रक्षा करना BJP की मजबूरी बन गई है... संजय राउत का सीएम फडणवीस पर निशाना

मेयर, विधायक द्वारा स्वागत

सोमवार को ठाणे पहुंचने पर रुद्रांक्ष का स्वागत विधायक रविंद्र फाटक, ठाणे मनपा की महापौर शर्मिला पिंपलोलकर, नगरसेवक विकास रेपाले,योगेश जानकर, नगरसेविका नम्रता भोसले, उपायुक्त क्रीड़ा मीनल पालांडे, अभिनेता मंगेश देसाई सहित मनपा के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ठाणेकर नागरिक मौजूद रहे।

इस मौके पर महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने कहा कि रुद्रांक्ष ने अपनी सटीक निशानेबाजी से ठाणे और देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर पूरे ठाणेकरों को गर्व है।

rudranksh patil two medals in asian games welcomed in thane
तीन महीने में मांगें पूरी करो, अन्यथा पाटोदा से मुंबई तक... मनोज जरांगे का सरकार को फिर अल्टीमेटम

पूरे महाराष्ट्र का मान बढ़ा

आयची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में ठाणे के होनहार निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटील ने पुरुषों की टीम स्पर्धा में रजत और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा का परिचय दिया है।

उनकी यह शानदार सफलता न केवल उनके निरंतर परिश्रम का प्रमाण है, बल्कि इससे ठाणे और पूरे महाराष्ट्र का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और ठाणे के नागरिकों द्वारा मिला यह भव्य स्वागत राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com