नाना पटोले व संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

MVA में सीट शेयरिंग को लेकर नहीं बनी बात, नाना पटोले और संजय राउत में हुई तीखी बहस

एमवीए की सीट शेयरिंग की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बीच विदर्भ में सीट बंटवारे को लेकर बहस हो गई, जहां दोनों पार्टियां में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व के लिए होड़ लगी हुई हैं।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति और महाविकास आघाड़ी में बैठकों का दौर जारी हैं। महाविकास आघाड़ी की सीट शेयरिंग को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई थी। सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए महाविकास अघाड़ी की बैठक में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद माहौल गरमा गया। एमवीए के अंदरूनी सूत्रों ने खुलासा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बीच विदर्भ में सीट बंटवारे को लेकर बहस हो गई, जहां दोनों पार्टियां में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व के लिए होड़ लगी हुई हैं।

विदर्भ में कांग्रेस ने 45 से ज्यादा सीटों पर दावा किया है, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता ने कहा कि इससे शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के लिए 17 से भी कम सीटें बचेंगी, जो कि उनकी उम्मीदों से काफी कम है।

विदर्भ को लेकर फंसा पेंच

बता दें कि विदर्भ क्षेत्र में 62 सीटें हैं और चुनावी माहौल में कथित बदलाव का हवाला देते हुए कांग्रेस बहुमत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में दस में से पांच सीटें जीतीं, जबकि उसने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था।

लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद कांग्रेस उन सीटों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, जहां उसे जीत की उम्मीद दिख रही है। सोमवार को महाविकास आघाड़ी के नेताओं की सीट बंटवारे को लेकर हुई बैठक सात घंटे तक चली।

जल्द करेंगे घाेषणा

एमवीए के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक 125 से अधिक पर आम सहमति बन गई है, जबकि उत्तर महाराष्ट्र क्षेत्र में सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है। वहीं नाना पटोले ने कहा कि "हम जल्दबाजी में नहीं हैं और दशहरा उत्सव के बाद 175 से 200 सीटों के बीच घोषणा करने की कोशिश कर रहे हैं।"

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z