जंगल से गंभीर हालत में मिली बुजुर्ग महिला (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Watch: मुंबई में इंसानियत शर्मसार! कैंसर पीड़ित दादी को पोते ने जंगल में छोड़ा

महाराष्ट्र के मुंबई में कैंसर रोगी अपनी दादी को पोते ने आरे कॉलोनी के पास जंगल में छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने 33 वर्षीय एक व्यक्ति और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। कैंसर से पीड़ित 70 वर्षीय महिला को गंभीर परिजनों ने आरे कॉलोनी के पास जंगल में छोड़ दिया। बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में एक कूड़े के ढेर के पास पायी गयी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

लगभग 70 वर्षीय महिला 22 जून की सुबह एक कूड़े के ढेर के पास पायी गयी थी और उसकी हालत खराब थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कैंसर रोगी अपनी दादी को आरे कॉलोनी के पास जंगल में छोड़ने के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति और 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देखें वीडियो

पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग महिला के पोते सागर शेवाले (33), बहनोई बाबासाहेब गायकवाड़ (70) और ऑटो रिक्शा चालक संजय कादरेशम (27) को कथित तौर पर महिला को उस स्थान पर छोड़ते हुए देखा गया, जहां वह मिली थी।

कूपर अस्पताल में इलाज जारी

अधिकारी ने बताया कि तीनों को बुधवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि महिला का इलाज अब शहर के जुहू इलाके में स्थित सरकारी कूपर अस्पताल में किया जा रहा है।

शताब्दी अस्पताल ने भर्ती करने से किया इनकार

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी बोरीवली निवासी सागर शेवाले महिला को 21 जून की रात को पहले नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल ले गए, लेकिन जब अस्पताल के अधिकारियों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया, तो वे उसे आरे जंगल में ले गए और वहां छोड़ दिया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला को जंगल से गंभीर हाताल में लाकर जुहू इलाके में स्थित सरकारी कूपर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। साथ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है और आराेपियों से पूछताछ की जा रही है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे