मुंबई: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विभिन्न संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों व मंडलों ने सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया। डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे, इसीलिए कई स्थान पर मंडप बनाया गया है, स्टॉल्स के लिए अलग से जगह की व्यवस्था की गई है, क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया गया है और विशेष सजावट भी की गई है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 134वीं जयंती पर मुंबई के चैत्यभूमि में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे, राज्य कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार और संजय शिरसाट ने भी मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर के अंतिम विश्राम स्थल चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
/h3>
इससे पहले फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के वैश्विक प्रतीक और भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन।" महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने चैत्यभूमि पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संवाददाताओं से कहा कि आंबेडकर ने देश का प्रशासन कैसे चलाया जाना चाहिए, इसकी आधारशिला रखी थी। उन्होंने कहा, "सामाजिक न्याय और शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण आज भी देश का मार्गदर्शन करता है।"
अनुयायी एकत्रित होंगे और डॉ. अंबेडकर को नमन किया जाएगा। इसके अलावा कई स्थानों पर भी जयंती उत्साह के साथ मनाई जाएगी। व्याख्यान, सेमिनार और चर्चाओं के साथ-साथ रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों को भोजन वितरण और पुस्तक वितरण जैसी सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। तो डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर हर जगह पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। वर्षगांठ के अवसर पर अनुयायियों में उत्साह का माहौल है।