मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

आपदाग्रस्त किसानों की सहायता सरकार की प्राथमिकता, मंत्री बोले- संवेदनशीलता से काम कर रही सरकार

Maharashtra Farmers: राज्य सरकार ने आपदाग्रस्त किसानों के लिए 2,540 करोड़ 90 लाख 79 हजार रुपये की सहायता मंज़ूर की, जून से सितंबर 2025 के दौरान बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्र।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव-पाटिल ने कहा है कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. तदनुसार, सरकार ने जून से सितंबर 2025 तक राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों की तत्काल सहायता के लिए 2,540 करोड़ 90 लाख 79 हजार रुपए के वितरण को मंज़ूरी दे दी है. इस संबंध में सरकारी निर्णय जारी कर दिए गए हैं.

मंत्री मकरंद पाटिल ने कहा कि सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों की सहायता और पुनर्वास के लिए संवेदनशीलता से काम कर रही है और राहत एवं पुनर्वास विश्वास व्यक्त किया कि इस सहायता से प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत मिलेगी. राज्य में खरीफ सीजन 2025 के दौरान भारी बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से किसानों का काफी नुकसान हुआ था.

ऐसे में प्रभावित किसानों को आगामी रबी सीजन में बीज एवं सहायक वस्तुओं की खरीद में सहायता के लिए, राज्य सरकार ने 10 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर (तीन हेक्टेयर की सीमा के भीतर) की दर से 1,765 करोड़ 22 लाख 92 हजार रुपए के विशेष सहायता पैकेज को मंजूरी दी है.

यह सहायता पुणे, नासिक और अमरावती संभागीय आयुक्तों से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृत की गई है, जिसमें जुलाई से सितंबर 2025 की अवधि के दौरान भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को आगामी रबी सीजन के लिए बीज एवं सहायक वस्तुओं हेतु अतिरिक्त सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव है.

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर