विधायक अबू आसिम आजमी द्वारा गोवंडी में नशा जागरूकता अभियान (फोटो नवभारत)
मुंबई

मुंबई: मानखुर्द-गोवंडी को नशामुक्त बनाने का मुहिम, MLA अबू आसिम आजमी ने उठाया कदम; पुलिस का भी मिला साथ

Govandi Drug Awareness Campaign: मानखुर्द और गोवंडी में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विधायक अबू आसिम आजमी ने पुलिस और सामाजिक संगठनों के साथ जागरूकता अभियान शुरू किया।

अखिलेश तिवारी, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • अभियान का आयोजन रफीक नगर स्थित हाजी निसार अहमद मेडिकल सेंटर में हुआ।

  • जोन-6 के डीसीपी समीर शेख ने कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया।

  • बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

Drug Awareness By MLA Abu Asim Azmi: मानखुर्द-गोवंडी में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की लत पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय विधायक अबू आसिम आजमी ने नशे के खिलाफ मुहिम शुरू की है। गोवंडी को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से उन्होंने पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

रफीक नगर स्थित हाजी निसार अहमद मेडिकल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में जोन-6 के डीसीपी समीर शेख ने आजमी की पहल की सराहना करते हुए इसे समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी कदम बताया।

नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील

मुंबई के पूर्वी में हो रहे इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोन-6 के डीसीपी समीर शेख ने कहा कि नशा एक ऐसे राक्षस की तरह है, जो धीरे-धीरे आने वाली पीढ़ियों को खोखला कर रहा है। इसकी लत न केवल युवाओं के भविष्य को बर्बाद करती है, बल्कि परिवार और पूरे समाज पर भी नकारात्मक असर डालती है।

उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को खत्म करने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। इसके लिए समाज में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सही दिशा दिखाना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

अबू आसिम आजमी की युवाओं से अपील

विधायक अबू आसिम आजमी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति की जिंदगी को प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार के सपनों और खुशियों को भी बर्बाद कर देती है। नशे के कारण युवा अपनी शिक्षा, करियर और बेहतर भविष्य के अवसर खो सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह के नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाएं। आजमी ने कहा कि शिक्षा और हुनर ही जीवन में आगे बढ़ने के मजबूत साधन हैं।

युवाओं को इन पर ध्यान देकर अपना भविष्य संवारना चाहिए। कार्यक्रम में अडिशनल सीपी धनंजय कुलकर्णी और मानखुर्द-शिवाजी नगर क्षेत्र के तीनों पुलिस स्टेशनों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप