प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई GMLR परियोजना में तेजी: TBM से 64 मीटर सुरंग की खुदाई पूरी, अक्टूबर से दूसरी मशीन

Mumbai Tunnel Project: जीएमएलआर परियोजना के तहत 'तुलसी' टीबीएम से 64 मीटर सुरंग की खुदाई पूरी हो गई है। अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने निरीक्षण कर फरवरी 2029 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए।

रूपम सिंह

Goregaon Mulund Link Road: गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (GMLR) परियोजना के तहत संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे बन रही जुड़वां सुरंगों का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। BMC के अनुसार, पहली टनल बोरिंग मशीन (TBM) ‘तुलसी’ से अब तक 64 मीटर सुरंग की खुदाई पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही 27 रिंग सेगमेंट भी लगाए जा चुके हैं।

पहली TBM से 64 मीटर खुदाई

GMLR के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में नेशनल पार्क के नीचे दो समानांतर सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। पहली TBM ‘तुलसी’ ने खुदाई का काम शुरू कर दिया है। अब तक मशीन के जरिए 64 मीटर लंबी सुरंग तैयार की जा चुकी है और सुरंग को मजबूती देने के लिए 27 रिंग सेगमेंट लगाए गए हैं।

यह भूमिगत मार्ग गोरेगांव और मुलुंड के बीच बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने वाली परियोजना का अहम हिस्सा है।

दूसरी TBM की असेंबलिंग 92 फीसदी पूरी

दूसरी सुरंग के लिए इस्तेमाल होने वाली TBM ‘विहार’ की असेंबलिंग का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। BMC के मुताबिक इसकी असेंबलिंग 92 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।

मशीन का साइट एक्सेप्टेंस टेस्ट (SAT) 13 अक्टूबर से शुरू करने की योजना है। तकनीकी परीक्षण सफल रहने के बाद 22 अक्टूबर से दूसरी सुरंग की खुदाई शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

अभिजीत बांगर ने किया साइट का निरीक्षण

अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजाम, मशीनरी, निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया।

उन्होंने परियोजना की प्रगति पर लगातार नजर रखने के लिए एक डैशबोर्ड तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, ताकि काम की स्थिति और प्रमुख चरणों की नियमित निगरानी की जा सके।

फरवरी 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

BMC ने GMLR परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया है। वर्तमान योजना के अनुसार पूरी परियोजना को फरवरी 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जुड़वां सुरंगों का निर्माण पूरा होने के बाद गोरेगांव और मुलुंड के बीच सड़क संपर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। परियोजना के इस भूमिगत हिस्से का निर्माण राष्ट्रीय उद्यान के संवेदनशील क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो