सोने और चांदी का भाव, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

Gold And Silver Rate Update: औंधे मुंह गिरा सोने का दाम, चांदी की कीमतों ने भी सबको चौंकाया

बुधवार के दिन Gold And Silver Rate में जोरदार झटका लगा है। Global Market में उछाल हासिल करने वाली इन दोनों ही धातुओं की कीमतें इस बार नीचे आ गई है। जिसके कारण व्यापारियों में निराश है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: पिछले कई दिनों से रोज नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही सोना-चांदी की कीमतों को बुधवार को झटका लगा। वैश्विक बाजारों में ऊंचे मूल्यों पर चौतरफा मुनाफावसूलो दबाव बनने से दोनों धातुओं की कीमतें नीचे आ गयी।

सोने में जहां 1080 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई, वहीं चांदी में 3550 रुपये की बड़ी गिरावट आई। स्थानीय जवेरी बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1 प्रतिशत घटकर 1,09,730 रुपये रह गया। जबकि जीएसटी के साथ दाम 1.13 लाख रुपये प्रति दस ग्राम रहे। जबकि मंगलवार को सोना 1.14 लाख रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।

चांदी 1 लाख के पार

चांदी में अधिक गिरावट रही और दाम 3550 रुपये यानी 2.75 प्रतिशत टूटकर 1,25,750 रुपये रह गए तथा जीएसटी के साथ दाम 1.295 लाख रुपये रहे। जबकि मंगलवार को चांदी 1.332 लाख रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बिकी थीं। उधर, वैश्विक बाजारों में सोना दिसंबर वायदा भाव 3739 डॉलर की नई ऊंचाई छूने के बाद 3712 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह चांदी का दिसंबर वायदा भाव 43.43 डॉलर की ऊंचाई छूने के बाद 42.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।

आभूषण व्यापारी मायूस व्यापारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में लगातार आ रही तेजी के बाद यह गिरावट अपेक्षित थी, लेकिन यह मुनाफावसूली है और ज्यादा गिरावट की कोई संभावना नहीं दिख रही है। दोनों धातुओं में तेजी की धारणा कायम है। जल्द ही फिर कीमतें बढ़ सकती है। तेजी के दौर का मुख्य कारण केंद्रीय बैंकों की भारी लिवाली के साथ अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। साथ ही सट्टेबाजी भी जमकर हो रही है। इस तेजी से जहां निवेशक मालामाल हो रहे है, वहीं आभूषण व्यापारी मायूस है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज