गौरी पालवे आत्महत्या मामला (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

गौरी पालवे आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, पंकजा मुंडे के PA अनंत की गर्लफ्रेंड ने खोले कई राज

Gauri Palve Suicide Case: डॉ. गौरी पालवे-गरजे आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने अनंत गरजे की पूर्व प्रेमिका का बयान दर्ज किया है। इधर अनंत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

आकाश मसने

Pankaja Munde PA Anant Garje Case: डॉ. गौरी पालवे-गरजे आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। वर्ली पुलिस ने एफआईआर में दर्ज अनंत गरजे की पूर्व प्रेमिका का बयान दर्ज किया है। वहीं, अनंत गरजे की पुलिस हिरासत खत्म होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जांच में शामिल हुई अनंत की पूर्व प्रेमिका

डॉ. गौरी पालवे-गरजे आत्महत्या मामले में पुलिस ने अब अनंत गरजे की पूर्व प्रेमिका का बयान दर्ज किया है, जिसका नाम एफआईआर में दर्ज है। वर्ली पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इस बयान में कुछ चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। शिकायत में जिस प्रेमिका का जिक्र था, उसे वर्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को दिए अपने बयान में कुछ बातें साफ की हैं। उसने बताया है कि 2022 के बाद से उसका और अनंत गरजे का कोई रिश्ता नहीं रहा। उसने यह भी स्पष्ट किया कि वह अनंत के संपर्क में भी नहीं थी। इसके अलावा, उसने यह भी साफ किया है कि गौरी के घर से मिले दस्तावेजों के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

क्या है आत्महत्या का कारण?

गौरी पालवे ने यह कदम तब उठाया जब उन्हें अपने पति अनंत गरजे के अफेयर के बारे में पता चला। आत्महत्या से पहले, गौरी को कुछ दस्तावेज मिले थे। इन दस्तावेजों पर एक महिला का नाम और उनके पति अनंत गरजे का नाम लिखा था। ये दस्तावेज गर्भपात से संबंधित थे। यह सब देखकर गौरी सदमे में आ गईं, हालांकि उन्होंने पहले धैर्य के साथ इसे स्वीकार किया था। लेकिन बाद में उन्हें यह भी पता चला कि अनंत उस महिला के साथ रिश्ते में थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया और आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने परिवार को भी पति के अफेयर के बारे में बताया था। अनंत गरजे पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक थे।

अनंत ने भी की आत्महत्या की कोशिश

गौरी की आत्महत्या वाले दिन अनंत के शरीर पर कुछ मामूली चोट के निशान पाए गए थे। ये चोटें उन्हें खिड़की से अंदर घुसते समय आई थीं। अनंत गौरी को पोतदार अस्पताल ले गया, जहां उन्हें बताया गया कि गौरी मर चुकी हैं।

इसके बाद, सदमे में अनंत ने दीवार पर अपना सिर पटकने की कोशिश की थी। पुलिस को पोतदार अस्पताल में अनंत द्वारा आत्महत्या करने का सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है। पुलिस ने अदालत को बताया कि अनंत गरजे का पॉलीग्राफ टेस्ट होना जरूरी है। फिलहाल, उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब अनंत गरजे का मनोवैज्ञानिक परीक्षण होगा।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है