स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

गणेशोत्सव पर कोंकणवासियों को बड़ा तोहफा! CSMT-मडगांव के बीच चलेंगी 4 नई स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

Ganpati Special Trains 2026: गणेशोत्सव पर कोंकणवासियों को बड़ी राहत! मध्य रेल CSMT और मडगांव के बीच 4 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और टिकट बुकिंग की तारीख।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Ganpati Special Trains CSMT Madgaon Schedule: मुंबई और कोंकण क्षेत्र के बीच गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने 4 अतिरिक्त गणपति विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

ये विशेष ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और मडगांव के बीच संचालित की जाएंगी, जिससे गणेशोत्सव के अवसर पर अपने गांव जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

11 सितंबर को होगी रवाना

मध्य रेल के अनुसार, ट्रेन संख्या 01007 सीएसएमटी–मडगांव गणपति विशेष ट्रेन 11 सितंबर और 13 सितंबर 2026 को रात 12.40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन दोपहर 3.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01008 मडगांव–सीएसएमटी विशेष ट्रेन 11 सितंबर और 13 सितंबर को शाम 4.30 बजे मडगांव से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8.15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

ट्रेनों का ठहराव

इन विशेष ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे स्टेशन, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमली सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

ट्रेन की कोच संरचना में 2 एसी-3 टियर, 12 स्लीपर क्लास, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सेकंड सीटिंग-सह-गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। इससे विभिन्न श्रेणी के यात्रियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

आरक्षण 29 अगस्त से

ट्रेन संख्या 01007 गणपति आरक्षित विशेष ट्रेन के लिए आरक्षण 29 अगस्त से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों (PRS) और ऑनलाइन वेबसाइट www.irctc.co.in के माध्यम से शुरू होगा। अनारक्षित कोचों के लिए सामान्य शुल्क के साथ टिकट की बुकिंग UTS प्रणाली से की जा सकेगी।

मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी और अन्य जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट देखें या NTES ऐप का उपयोग करें। यात्री टिकट बुकिंग की सुविधा के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक