मुंबई में गणेश विसर्जन (सौजन्य-IANS) 
मुंबई

ढोल-नगाड़े और गुलाल, गणपति बाप्पा को विदाई देने बारिश में थिरके मुंबईकर, 18000 मूर्तियां विसर्जित

Mumbai Ganesh Visarjan: मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर भगवान श्रीगणेश को विदाई दी गई और अगले साल जल्दी आने की मनोकामना भक्तों ने की।

प्रिया जैस

Ganapati Visarjan: महाराष्ट्र में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रंग गुलाल उड़ाते हुए बाप्पा का विसर्जन किया गया। मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर बारिश के बीच लोग भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ढोल-ताशे के साथ और गुलाल उड़ाते हुए सड़कों पर उमड़ पड़े। अधिकारियों ने बताया कि रात नौ बजे तक मुंबई के विभिन्न जलाशयों में 18,000 से अधिक गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

प्रतिमाएं शहर के समुद्र तटों और अन्य जलाशयों की ओर ले जाते समय बड़ी संख्या में लोग भव्य समापन समारोह के दौरान एक झलक पाने के लिए सड़क के डिवाइडरों, इमारतों की छतों, बालकनी, पेड़ों और खंभों पर बैठे देखे गए। इससे पहले, दिन में सड़कों पर रंगोली बनाई गई। वहीं, शहर के कुछ हिस्सों में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही थी।

18,186 गणपति प्रतिमाएं विसर्जित

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, रात नौ बजे तक 18,186 गणपति प्रतिमाएं, जिनमें 1,058 सार्वजनिक मंडलों (स्थानीय सामुदायिक समूह) की और 258 देवी प्रतिमाएं शामिल हैं, प्राकृतिक जलाशयों और नगर निकाय द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित कर दी गईं। मध्य मुंबई में प्रतिष्ठित गणपति मंडलों के लिए प्रसिद्ध लालबाग में यात्रा की शुरुआत तेजुकाया, गणेश गली और कई अन्य मंडलों की प्रतिमाओं के साथ हुई।

गणपति विसर्जन (सौजन्य-IANS)

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विसर्जन प्रक्रिया के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।'' लालबाग की सड़कों और अन्य प्रमुख यात्रा मार्गों पर प्रिय देवता को विदाई देने के लिए हजारों लोग नाचते-गाते, ढोल-ताशे बजाते व गुलाल उड़ाते हुए उमड़ पड़े। सेवा सदन मंडल ने अपनी शोभायात्रा के लिए "अभिजात मराठी" की एक प्रतिमा का इस्तेमाल किया, क्योंकि इस वर्ष मराठी को शास्त्रीय भाषा घोषित किया गया है।

इन इलाकों में दोपहर से शुरू शोभायात्राएं

लालबाग, परेल, कालाचौकी और मध्य मुंबई के अन्य इलाकों से प्रमुख शोभायात्राएं दोपहर 1:30 बजे के बाद समुद्र तटों की ओर बढ़ने लगीं। पुणे में अनंत चतुर्दशी की शुरुआत गणेश मंडल की पहली 'मनाचा' (प्रतिष्ठित और पूजनीय) मूर्ति के विसर्जन के साथ हुई। विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में 21,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

जमकर थिरके मुंबईकर (सौजन्य-IANS)

एक अधिकारी ने बताया कि शहर की पुलिस उस धमकी भरे संदेश के बाद अलर्ट पर थी, जिसमें दावा किया गया था कि 14 आतंकवादी 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर शहर में घुस आए हैं। बाद में, पुलिस ने कथित तौर पर धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के नोएडा से 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने धमकी भरा संदेश मिलने के 24 घंटे के भीतर आरोपी अश्विनीकुमार सुप्रा को नोएडा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस

रांची में बवाल! विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस-VIDEO

JPSC Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा धांधली की ED जांच शुरू, मनी ट्रेल खंगालने रांची पहुंची 5 सदस्यीय टीम

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी