नांदेड से कोंकण स्पेशल ट्रेन  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

नांदेड़ से मुंबई के रास्ते कोंकण जाएगी ये स्पेशल रेलवे, गणेशोत्सव पर यात्रियों को 4 विशेष ट्रेन

Nanded Sawantwadi Special Train: गणेशोत्सव 2026 पर यात्रियों की सुविधा के लिए नांदेड-सावंतवाड़ी रोड के बीच 4 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन पुणे, कल्याण और पनवेल होकर कोंकण जाएगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Nanded Konkan Special Train: गणेशोत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग और कोंकण की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हज़ूर साहिब नांदेड और सावंतवाड़ी रोड के बीच गणपति विशेष ट्रेन की 4 अतिरिक्त सेवाएं चलाने का फैसला किया गया है।

कल्याण,पनवेल होकर चलेगी

मध्य रेलवे के अनुसार, 07659 नांदेड-सावंतवाड़ी रोड विशेष ट्रेन हज़ूर साहिब नांदेड स्टेशन से 12 और 15 सितंबर को रात 8 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

इस ट्रेन की कुल दो सेवाएं होंगी। यह ट्रेन पुणे, कल्याण और पनवेल के रास्ते चलेगी। 07660 सावंतवाड़ी रोड-नांदेड विशेष ट्रेन सावंतवाड़ी रोड से 14 और 17 सितंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे हज़ूर साहिब नांदेड पहुंचेगी। वापसी दिशा में भी ट्रेन की दो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

विशेष ट्रेनों का ठहराव पूर्णा, परभणी, परली वैजनाथ, लातूर रोड, लातूर, येदशी, बार्शी टाउन, कुर्डुवाड़ी, दौंड, पुणे, लोनावला, कल्याण, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली और कुडाल स्टेशनों पर होगा।

24 कोच की रहेगी

रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों में कुल 24 कोच लगाए हैं। इनमें 3 एसी 2-टियर, 5 एसी 3-टियर, 10 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग-कम-गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने और रवाना होने के विस्तृत समय की जानकारी के लिए इंडियन रेलवे इन्क्वायरी वेबसाइट देखने या NTES ऐप का इस्तेमाल करने की अपील की है। गणेशोत्सव के दौरान अतिरिक्त सेवाओं से नांदेड, मराठवाड़ा, पुणे, मुंबई और कोंकण के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है।

PM Modi Mumbai Visit Live: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मुंबई में हो रहा आयोजित

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला