मूर्ति विसर्जन में इतने हजार CCTV-पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, BMC ने की खास तैयारी 
मुंबई

मूर्ति विसर्जन में इतने हजार CCTV-पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, BMC ने की खास तैयारी

Mumbai Ganeshotsav 2025: गणेश विसर्जन से संबंधित सड़कों पर 3000 से अधिक यातायात पुलिस कर्मी और 285 महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान तैनात किए जाएंगे।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 10 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन, शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मूर्तियों के सुचारु विसर्जन के लिए तैयारियां पूरी कर ली है और स्थिति को संभालने के लिए 10,000 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शहर भर में 70 प्राकृतिक जलाशयों और 298 कृत्रिम तालाबों में विसर्जन की व्यवस्था की गई है।

बीएमसी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घर और सोसाइटी की गणेश मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में करें, ताकि प्राकृतिक जलस्रोतों में प्रदूषण कम हो सके। अगस्त से अक्टूबर के मानसून महीनों में मुंबई के समुद्री तटों पर ‘ब्लू बटन जेलीफिश' और ‘स्टिंगरे' की संख्या बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे मूर्ति विसर्जन के दौरान ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे समुद्री जीवों को नुकसान या परेशानी हो।

2,178 लाइफगार्ड तैनात

बीएमसी ने यह भी सलाह दी है कि यदि जेलीफिश काट ले या कोई अन्य चोट लगे, तो लोग तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा या संबंधित अधिकारियों से चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। बीएमसी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्राकृतिक जलाशयों और कृत्रिम तालाबों पर 2,178 लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं, जबकि किसी भी आपात स्थिति में बचाव कार्य के लिए 56 मोटरबोट की व्यवस्था की गई है। विसर्जन स्थलों पर अग्निशमन वाहन और प्रशिक्षित कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

245 नियंत्रण कक्ष, 129 निरीक्षण टावर

प्रमुख समुद्र तटों पर 1,175 स्टील प्लेट लगाई गई हैं, ताकि मूर्तियों को ले जाने वाले वाहन रेत में नहीं फंसें। बड़ी मूर्तियों के विसर्जन में सहायता के लिए लगभग 50 ‘जर्मन राफ्ट' (एक प्रकार की छोटी नौका) उपलब्ध कराए गए हैं। विसर्जन स्थलों पर पुष्प और अन्य सामग्री के निस्तारण के लिए 594 ‘निर्माल्य कलश' लगाए गए हैं।

बीएमसी ने 245 नियंत्रण कक्ष, 129 निरीक्षण टावर, और 42 क्रेन भी तैनात किए हैं। स्थानीय निकाय ने यह भी घोषणा की है कि विसर्जन स्थलों पर 236 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र चालू रहेंगे, जहां 115 एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी।

सरकार ने क्या कहा?

गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि लाखों गणेशभक्त विसर्जन के दिन सड़कों पर होंगे। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया जाएगा। सीएम के आदेश के अनुसारा सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनी जैसे AI कैमरा का भी इस्तेमाल किया जाएगा। -एजेंसी इनपुट के साथ

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद